10
May
वाराणसी। वैदिक विज्ञान केन्द्र, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित पुस्तकों ''काशी तत्त्व प्रकाश'' एवं ''वैदिक बीजगणित'' तथा शोध पत्रिका ''वेदविज्ञानभास्वती'' का विमोचन किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में श्री १०८ गोस्वामी श्याम मनोहर जी महाराज, गोपाल मन्दिर, वाराणसी, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री विश्वभूषण मिश्र, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर समिति, वाराणसी एवं अध्यक्ष के रूप में केन्द्र के समन्वयक एवं संस्कृतविद्या धर्मविज्ञान संकाय के संकायप्रमुख प्रो0 राजाराम शुक्ला उपस्थित रहे। ''काशी तत्त्व प्रकाश'' पुस्तक के लेखक प्रो0 माधव जनार्दन रटाटे, धर्मशास्त्र मीमांसा विभाग, संस्कृतविद्या धर्मविज्ञान संकाय के पुस्तक में काशी के जितने भी पौराणिक देवविग्रह या पौराणिक तीर्थ हैं उन सभी की जानकारी वर्णित है। इसके साथ ही देवविग्रह या पौराणिक तीर्थ का वर्तमान पता तथा पौराणिक महत्व…
