चन्दौली । राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ सदर तहसील सभागार में जनपद न्यायाधीश रविन्द्र सिंह के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। जिसमें अशोक कुमार- xI अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश चन्दौली कक्ष संख्या 1, राम बाबू यादव न्यायाधीश (एस.सी/एस.टी. एक्ट), चन्दौली, विकास वर्मा- । अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या 2/सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली, अनुराग शर्मा विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) चन्दौली, परितोष श्रेष्ठ अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश / एफ. टी. सी. प्रथम नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत चन्दौली, श्रीमती इशरत परवीन फारूकी मुख्य न्याययिक मजिस्ट्रेट चन्दौली, अरूण कुमार गुप्ता अपर मुख्य न्याीयिक मजिस्ट्रेट (पू० म० रे०) मुगलसराय, श्रीमती निकिता गौड़ सिविल जज (सी. डि.) चन्दौली, श्रीमती इन्दुरानी सिविल जज (जू. डि.) चन्दौ्ली, कुंवर जितेन्द्र प्रताप सिंह सिविल जज (जू. डि.) चकिया, चन्दौली, सुश्री माधुरी यादव न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली, यज्ञेश कुमार सोनकर अपर सिविल जज (जू. डि.) चकिया, सुश्री नूतन सिविल जज (जू. डि.) / एफ. टी. सी. प्रथम / मजिस्ट्रेट किशोर न्या्य बोर्ड चन्दौली, सुश्री शिवानी सिविल जज (जू. डि.) / एफ. टी. सी. ।।, चन्दौली, सुश्री ईशा राय अपर सिविल जज (जू. डि.) ।। चन्दौली राजेश कुमार अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) चन्दौली, अनन्त चन्द्र शेखर अपर पुलिस अधीक्षक (सदर) चन्दौली, सुनील कुमार अग्रणी जिला प्रबन्धक चन्दौली, पी.के सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक बड़ौदा यूपी बैंक, प्रभाकर मुख्य शाखा प्रबन्धक यूनियन बैंक आफ इण्डिया, सिविल बार एसोसिएशन, चन्दौली के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह एवं डिस्ट्रिक डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन, चन्दौली के अध्यक्ष अमरेन्द्र् प्रताप सिंह उपस्थित थे। तहसील परिसर स्थित न्यायालय परिसर में राष्ट्रिय लोक अदालत समस्त न्यायालय एवं जनपद के समस्त बैंकों द्वारा फिजिकल मोड में आयोजित किया गया। जनपद न्यायालय के न्यायालयों द्वारा निम्नलिखित वादों का निस्तारण किया गया है –
1. जनपद न्यायाधीश रविन्द्र सिंह द्वारा कुल 05 इजराय वादों का निस्तारण कर रूपया 2,72,000 /- का समझौता राशि दिलाया गया तथा 1 प्रक्रीर्ण वाद का निस्तारण किया गया।
2. परितोष श्रेष्ठ अपर जनपद न्यायाधीश / प्रभारी प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय चन्दौली, द्वारा कुल 45 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें 08 जोड़े साथ भेजे गये तथा समझौता राशि रूपया 15,60,000 / – दिलाया गया।
3. अशोक कुमार सिंह यादव, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण चन्दौली, द्वारा कुल 13 एम.ए.सी.टी. वादों का निस्तारण कर रूपये 67,15,000/ – का प्रतिकर दिलाया गया।
4. अशोक कुमार- xI अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश चन्दौली कक्ष संख्या 1 द्वारा कुल 02 इजराय निस्तारण किया गया।
5. अनुराग शर्मा विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) चन्दौली, द्वारा कुल 01 वाद का निस्तारण कर रूपया 100/- जुर्माना वसूल किया गया।
6. परितोष श्रेष्ठ अपर अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश / एफ. टी. सी. प्रथम चन्दौली / नोडल अधिकारी राष्ट्रिय लोक अदालत चन्दौली द्वारा कुल 171 विद्युत वादों निस्तारण किया गया।
7. श्रीमती इशरत परवीन फारूकी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली, द्वारा कुल 3,260 वादों का निस्तारण कर रूपया 3,18,200 /- जुर्माना वसूल किया गया।
8. श्रीमती निकिता गौड़ सिविल जज (सी.डि.), द्वारा कुल 202 सिविल वादों का निस्तारण कर जिसमें 09 वादों में रू0 79,58,633 /- उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया एवं 193 वादो का निस्तारण किया गया।
9 अरूण कुमार गुप्ता् अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे द्वारा कुल 1705 वादों का निस्तारण कर रूपया 2,04,215 /- जुर्माना वसूल किया गया।
10. श्रीमती इन्दु रानी सिविल जज (जू.डि.), द्वारा कुल 68 वादों का निस्तारण रूपया 5160 /- जुर्माना वसूल किया गया।
11. कुंवर जितेन्द्र प्रताप सिंह सिविल जज (जू.डि.) चकिया द्वारा कुल 517 वादों का निस्तारण कर रू0 5000/- जुर्माना वसूल किया गया।
12. सुश्री माधुरी यादव न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली द्वारा कुल 1337 वादों का निस्तारण कर रूपया 36,500/- जुर्माना वसूल किया गया।
13. यज्ञेश कुमार सोनकर अपर सिविल जज (जू.डि.), चकिया, द्वारा कुल 505 वादों का निस्तारण कर रूपया 19,100/- जुर्माना वसूल किया गया।
14. सुश्री नूतन सिविल जज (जू.डि.) / एफ.टी.सी. प्रथम चन्दौली, द्वारा कुल 995 वादों का निस्तारण कर रूपया 500/- जुर्माना वसूल किया गया।
15. सुश्री शिवानी सिविल जज (जू.डि.) / एफ.टी.सी. द्वितीय चन्दौली, द्वारा कुल 116 वादों का निस्तारण किया गया।
16. सुश्री ईशा राय, अपर सिविल जज (जू.डि.)-द्वितीय चन्दौली द्वारा कुल 108 वाद का निस्तारण किया गया।
17. उपरोक्तानुसार जनपद न्यायालयों द्वारा कुल 9056 मुकदमों का निस्तारण किया गया।
18. सभी बैंकों द्वारा कुल 434 ऋण खातों का निस्तारण कर रूपया 4,29,86,175 /- (चार करोड़ उन्नत्तीस लाख छीयासी हजार एक सौ पचहत्तर) का समझौता किया गया एवं रूपया 1,19,98,844 /- (एक करोड़ उन्नीस लाख अन्ठानवे हजार आठ सौ चौवालीस) नकद वसूला गया।
19. जनपद के सभी राजस्व न्यायालयों द्वारा कुल 65501 मामलों का निस्तारण किया गया।
उक्त सूचना अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या 2 / सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली विकास वर्मा द्वारा दी गयी।
उपरोक्तानुसार जनपद न्यायालयों द्वारा वसूल किये गये अर्थदण्ड की धनराशि रूपये 5,88,935/ (पांच लाख अठ़्ठासी हजार नौ सौ पैतीस) तथा दिलाये गये उत्तराधिकार प्रमाण की धनराशि 79,58,633 /- ( उन्या्सी लाख अट़ठावन हजार छ सौ तैतीस) है, तथा उक्त समस्त न्यायालयों द्वारा निस्तारित किये गये कुल मुकदमों की संख्या 10887 है, जिसमें 1831 लघु अपराधिक मुकदमें शामिल है।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।