16
Feb
एसईसीएल का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता युक्त, भरोसेमंद और समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करना है - हरीश दुहन विलासपुर। एसईसीएल द्वारा 16 फरवरी 2026 को एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में कोयला उपभोक्ताओं के साथ बेहतर समन्वय एवं संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से कंज़्यूमर मीट का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन ने की। इस दौरान निदेशक (तकनीकी संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार एवं निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) रमेश चंद्र महापात्र उपस्थित रहे। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सीएमडी हरीश दुहन ने स्पष्ट रूप से कहा कि टीम एसईसीएल अब “गुणवत्ता सर्वोपरि” के सिद्धांत पर कार्य कर रही है।…
