बाल श्रम रोकथाम के लिए बच्चों को किया गया जागरूक

Spread the love

भदोही । बाल श्रम रोकथाम के लिए उत्तर प्रदेश मे बाल श्रम के विरुद्ध अभियान के तहत श्रम नहीं शिक्षा को लेकर जन जागरूकता अभियान किया गया जिसके तहत अभोली ब्लॉक के विभिन्न इंटर कॉलेज में बच्चों व युवाओं  के द्वारा बाल श्रम की रोकथाम के लिए युवाओं से शपथ व हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया जिसमें पारसनाथ बालिका इंटर मीडिएट कॉलेज भिखमापुर अभोली भदोही,श्री मती शान्ति देवी इंटरमीडिएट कॉलेज कनकपुर भदोही और कंपोजिट  विद्यालय मतेथू विकास खण्ड अभोली भदोही से लगभग 590 युवाओ ने शपथ व हस्ताक्षर अभियान में शामिल रहे। बच्चों और युवाओं  को बताया गया की आप की जानकारी मे कही भी बच्चों से बाल श्रम कराया जा रहा है तो उसकी शिकायत सरकार द्वारा बनाये गये बिभिन्न पोर्टल पर दें ताकि पढ़ने वाले बच्चों के हाथों मे किताबें व खिलौने हो।  यह कार्यक्रम उपरोक्त इंटर कॉलेज और कंपोजिट के प्रधानाचार्य  श्री मती शिप्रा उपाध्याय , अनिल कुमार विन्द, कौशल कुमार और सहायक अध्यापक और कार्यकर्ता अजय  , सुरेश , राजमणि  व नरेंद्र  रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *