14
Jan
बोकारो। स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने, फिटनेस के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बोकारो इस्पात संयंत्र द्वारा गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी दिनांक 01 फरवरी 2026 को ‘बोकारो हाफ मैराथन’ का आयोजन किया जा रहा है। यह मैराथन बोकारो के सेक्टर-4 स्थित मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में सुबह 06:30 बजे प्रारंभ होगी। यह आयोजन प्रत्येक वर्ग - युवा, महिलाएँ, वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजन - की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से सामूहिक स्वास्थ्य जागरूकता को सुदृढ़ करने का एक सशक्त प्रयास है। यह मैराथन केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि नागरिकों को फिटनेस से जोड़ने, आपसी सहयोग को बढ़ावा देने और सामुदायिक एकजुटता को मजबूती प्रदान करने का एक सशक्त मंच है। उल्लेखनीय है…
