19
Dec
राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के इस्पात जनरल हस्पताल (आईजीएच) के चिकित्सकों ने गंभीर रूप से अग्नाशयशोथ (Pancreatitis) से पीड़ित मरीज का सफलतापूर्वक उपचार किया जिसकी बीमारी शराब प्रत्याहार के कारण बुरी तरह से प्रभावित थी। मरीज अत्यंत गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था, जिसके लिए तत्काल चिकित्सकीय हस्तक्षेप की आवश्यकता थी। वरिष्ठ विशेषज्ञ परामर्शदाता एवं पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा), डॉ. पी के महापात्र एवं तथा वरिष्ठ परामर्शदाता (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा), डॉ. मोनालिसा महंती ने गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम की नेतृत्व की और शीघ्र ही गंभीर अग्नाशयशोथ का पता लगाया तथा और प्रभावी उपचार रणनीतियों…
