निःशुल्क चिकित्सा शिविर में सैकड़ो लोग हुए लाभान्वित

Spread the love

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन एवं मणि स्पेशियलिटी अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन मणी हॉस्पिटल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी धर्मराज सिंह ने फीता काटकर संगठन एवं डॉक्टरों को शुभकामना संदेश दिया। यह निःशुल्क कैंप सुबह 9 बजे से सायं 4 बजे तक चला। कैंप में डॉ अशोक यादव एवं डॉ पीके रंजन मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया। कैंप के दौरान एक ओर जहां शुगर जांच , 2 डी इको, लिपिड प्रोफाइल सहित कई जांच निःशुल्क की गई। वहीं दूसरी ओर लगभग 150 मरीजों को ओपीडी से लाभान्वित किया गया । संगठन के जिला अध्यक्ष  कौशल शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य, जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है यदि शरीर स्वस्थ है तभी मन, परिवार, व्यापार, और समाज स्वस्थ रह सकता है आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अपने स्वास्थ्य को नजर अंदाज कर देते हैं और बीमारी होने पर ही डॉक्टर के पास जाते हैं इसी कमी को दूर करने के लिए उद्देश्य से इस निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया है ताकि समय रहते रोग की पहचान हो सके और लोगों को सही परामर्श मिल सके। जिन्होंने अपने बहुमूल्य समय में से समय निकालकर इस शिविर को सफल बनाने में सहयोग दिया आप सभी डॉक्टर गण वास्तव में धरती पर ईश्वर के रूप में जो बिना किसी भेदभाव के मानव सेवा में लगे रहते हैं।  निशुल्क शिविर में लगभग सौ नागरिकों को चिकित्सा परामर्श एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन, जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष धर्मराज सिंह, राजेश जायसवाल, राजू , रवि जायसवाल, टीपू अली, दीप सिंह पटेल, , विनोद जायसवाल,नगर महामंत्री जसकीरत सिंह,नगर संयोजक अमित अग्रवाल , सुनील सरोज, सुनील सोनी, प्रतीक केसरी, शिवम केसरी, अमित वर्मा,आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *