सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र को प्रतिष्ठित 16वाँ कलिंग सुरक्षा उत्कृष्टता प्लैटिनम पुरस्कार हासिल

Spread the love

राउरकेला।सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) ने सुरक्षा में अपने शानदार प्रदर्शन और शून्य मृत्यु-दर हासिल करने के लिए प्लैटिनम श्रेणी  में प्रतिष्ठित 16वाँ कलिंग सुरक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार- 2024 जीता है। 19 नवंबर 2025 को भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रिय सुरक्षा सम्मलेन -2025 में, आरएसपी की ओर से कार्यपालक निदेशक (संकार्य), बिस्वरंजन पलाई, महाप्रबंधक (सुरक्षा), अबकाश बेहरा और महाप्रबंधक प्रभारी (एसएसएम), चित्त रंजन मिश्रा ने पुरस्कार ग्रहण किया । ओडिशा की माननीय स्पीकर श्रीमती सुरमा पाढ़ी ने पुरस्कार प्रदान किये । इस पुरस्कार ने वृत्तिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण  के प्रति आरएसपी  के प्रतिबद्धता को और मज़बूत किया है।यह उपलब्धि एक बार फिर दर्शाती है कि आरएसपी अपने कर्मचारियों, ठेका श्रमिकों और संयंत्र परिसर में उपस्थित सभी लोगों की सुरक्षा के प्रति अत्यंत सजग और प्रतिबद्ध है। जोखिमों की समय पर पहचान, नियमित प्रशिक्षण और अत्याधुनिक तकनीक को अपनाने के कारण संयंत्र ने सुरक्षा के क्षेत्र में यह उत्कृष्ट मानक हासिल किया है।एसएससी द्वारा आयोजित 16वें राष्ट्रिय सुरक्षा सम्मलेन में देशभर से सुरक्षा विशेषज्ञ, पेशेवर और विभिन्न संस्थान शामिल हुए, जहाँ व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं, नवाचारों और अनुभवों को साझा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *