समाजवादी पार्टी ने मनाया संत रविदास एवं नरहरी मायाराज की जयंती

Spread the love

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर संत शिरोमणि रविदास एवं संत शिरोमणी नरहरी मायाराज की जयंती मनाई गई एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया ।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि संत रविदास जी के विचार आज भी भक्ति और मानवता का संदेश देते हैं । संत रविदास जी एक महान परोपकारी और धर्म सुधारक संत थे। वह हमेशा जातिगत भेदभाव सामाजिक कुरीतियों और अन्याय के विरुद्ध उनका निर्भीक संघर्ष सदैव हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा।
संत शिरोमणि नरहरी सोनार मायाराज की जयंती द्वारकादास पारिख एक प्रमुख गुजराती लेखक और गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक थे । वे महात्मा गांधी और सरदार पटेल के करीबी सहयोगी थे जिन्होंने गुजरात में स्वतंत्रता आंदोलन और सामाजिक उत्थान के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई और हमेशा गरीबों की लड़ाई लड़ने का काम किया था ।
संतो के रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हर वर्ग की लड़ाई लड़ने का काम कर रहे हैं उनकी हर मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं । संगोष्ठी में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव यशवंत सिंह पटेल, जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, राम भरोसे सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, अनिल प्रधान, अशोक पटेल ,अभय यादव, दयाराम मौर्य, अभिनव पांडे, डॉक्टर लोकपति सिंह पटेल, सरदार पारब्रह्म सिंह, लललू भारती, राजनाथ पीयूष, पप्पू ,गोविंद कुमार वर्मा, विनित सरोज ,त्रिपुरारी गौड़ ,दीपक केसरी, हिदायत उल्ला खान ,सुरेश यादव के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *