03
Mar
सोनभद्र राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में चल रहे *ईपेंस (EPAINS) 2025* के दूसरे दिन तकनीकी सत्रों ने शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकों की गहरी समझ प्रदान की। इस दिन *डिस्ट्रिब्यूटेड कंप्यूटिंग*, *ब्लॉकचेन तकनीक* और *मल्टीमीडिया सुरक्षा* जैसे अत्याधुनिक विषयों पर विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए, जिनमें छात्रों की विशेष भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत *डॉ. अंशुल वर्मा (बीएचयू, वाराणसी)* के व्याख्यान से हुई, जिसमें उन्होंने *"डिस्ट्रिब्यूटेड कंप्यूटिंग – क्लाउड, फॉग और एज"* के विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने इन तकनीकों के व्यावहारिक अनुप्रयोग और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की, जिससे प्रतिभागियों को आधुनिक कंप्यूटिंग संरचना…
