कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही  पुलिस  कर रही रिश्तों को भी मजबूत

Spread the love

महिला थानाध्यक्ष के प्रयास से 15 वैवाहिक जोड़ों की हुई काउंसलिंग, 11 वैवाहित जोड़े साथ में रहने के लिये हुए राजी

सोनभद्र। अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक  के निर्देशानुसार जनपद में “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के क्रम में रविवार को महिला थाना  पर आयोजित परामर्श केन्द्र में थानाध्यक्ष सविता सरोज द्वारा  पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के संम्बंध में 15 वैवाहिक जोड़ों की काउंसलिंग की गयी जिसमें से 11  जोड़ों  की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें सुलझाया गया जिससे पति-पत्नी राजी-खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर घर गए । इसके अतिरिक्त 4 प्रकरण में अग्रिम तिथि नियत की गई । 

काउंसलिंग के दौरान महिला थानाध्यक्ष द्वारा परामर्श केन्द्र में आये दम्पतियों की पारिवारिक सम्बंधी प्रकरणों में उनकी काउंसलिंग की गयी तथा पति-पत्नी को आपस में विवाद को खत्म कर सुलह-समझौता कराते हुए साथ में रहने हेतु प्रेरित किया गया जिससे दोनों जोड़े हंसी-खुशी साथ मे रहने हेतु तैयार हो गये जिसपर पुलिस द्वारा उन्हें उनके आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *