25
Mar
हजारीबाग । एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना ने कटकमदाग प्रखंड के परियोजना प्रभावित विस्थापित गांव सुल्ताना में एक विशेष बर्तन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के तहत नगड़ी से विस्थापित होकर सुल्ताना में बसे 78 परिवारों को कुल 10 प्रकार के किचन बर्तन प्रदान किए गए। इस वितरण में हॉटपॉट, वाटर फिल्टर, मिक्सर, प्रेशर कुकर, चकला, बेलन, मसाला बॉक्स, स्टील ग्लास, रोटी तवा और चिमटा जैसे आवश्यक बर्तन शामिल थे। बर्तन प्राप्त कर विस्थापित ग्रामीणों ने प्रसन्नता जाहिर की और एनटीपीसी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सीएसआर विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक कमला राम रजक और कार्यपालक रजनीश…
