24
Apr
*शासन की योजनाओं का लाभ अन्त्योदय वर्ग तक पहुॅचाना सर्वोच्च प्राथमिकता-जिलाधिकारी, शैलेश कुमार भदोही/ नवागत जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने जिला कोषागार पहुॅचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। 2016 बैच के आईएएस अधिकारी नवागत जिलाधिकारी शैलेश कुमार इससे पूर्व जनपद मुरादाबाद में उपाध्यक्ष, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण एवं सम्भागीय खाद्य नियंत्रक के पद पर कार्यरत थे। जिला कोषागार में कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त उन्होंने जरूरी अभिलेखों पर हस्ताक्षर किया। तत्पश्चात् कलेक्टेªट परिसर का भ्रमण कर स्थिति सभी कार्यालयों में जाकर सम्बन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों से मिलकर उनसे कार्यो के बारे में जानकारी लेते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया। नवागत जिलाधिकारी शैलेश…
