सेल, राउरकेला इस्पात सयंत्र में ठेका श्रमिकों के लिए अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

राउरकेला।सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र में हाल ही में अग्निशमन सेवा सप्ताह के उपलक्ष्य में ठेका श्रमिकों के लिए अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सत्र की अध्यक्षता महाप्रबंधक (अग्निशमन सेवाएँ),  जे बी पटनायक ने की। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (अग्निशमन सेवाएँ),  एम आई सोनकुसरे भी उपस्थित थे। अनुसंधान एवं नियंत्रण प्रयोगशाला में आयोजित सत्र में संयंत्र के विभिन्न विभागों में कार्यरत कुल 70 ठेका श्रमिकों ने भाग लिया। उप प्रबंधक (अग्निशमन सेवाएँ), शुभब्रत साहू द्वारा संचालित  जागरूकता कार्यक्रम में सैद्धांतिक और व्यावहारिक दोनों तरह की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को अग्निशामक यंत्रों के सुरक्षित उपयोग और संचालन, घर में अग्नि सुरक्षा के तौर-तरीके, एल.पी.जी सिलेंडर सुरक्षा के बारे में शिक्षित किया गया। जीवंत प्रदर्शन में सीढ़ी और रस्सी से बचाव तकनीक, झाग बनाने का प्रदर्शन और फायर ब्रांच शो शामिल थे, जिसमें आवश्यक अग्नि सुरक्षा प्रथाओं के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी गई। कार्यक्रम का समन्वयन उप प्रबंधक (अग्निशमन सेवाएँ),  सुखदेव गोस्वामी द्वारा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *