*शासन की योजनाओं का लाभ अन्त्योदय वर्ग तक पहुॅचाना सर्वोच्च प्राथमिकता-जिलाधिकारी, शैलेश कुमार
भदोही/ नवागत जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने जिला कोषागार पहुॅचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। 2016 बैच के आईएएस अधिकारी नवागत जिलाधिकारी शैलेश कुमार इससे पूर्व जनपद मुरादाबाद में उपाध्यक्ष, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण एवं सम्भागीय खाद्य नियंत्रक के पद पर कार्यरत थे। जिला कोषागार में कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त उन्होंने जरूरी अभिलेखों पर हस्ताक्षर किया। तत्पश्चात् कलेक्टेªट परिसर का भ्रमण कर स्थिति सभी कार्यालयों में जाकर सम्बन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों से मिलकर उनसे कार्यो के बारे में जानकारी लेते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

नवागत जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त कहा कि शासन के निर्देशों का पालन करते हुए आम जनमानस को दी जा रही सुविधाएं लाभार्थियों तक शत्-प्रतिशत पहुॅचाना प्राथमिकता रहेगी, साथ ही जनपद में हो रहे विकास कार्यो को गति के साथ पूर्ण कराया जायेगा। उन्होंने रेवेन्यू कोर्ट में वादों के शीघ्र निस्तारण, निर्माण कार्य परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढ़ंग से समय-सीमा में पूर्ण करना, जनता की अपेक्षाओं के अनरूप शासन प्रशासन की सेवाओं को समय-सीमा में उपलब्ध कराने पर बल दिया। जनपद के सभी लोगों के समन्वय से शासन की नीतियों का धरातल पर क्रियान्वित किया जायेगा, जिससे अन्त्योदय वर्ग भी जनकल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित हो सके। उन्होने सबका साथ, सबका विकास की मूल भावना पर कार्य करते हुए सभी के सहयोग, समन्वय व सुझाव पर बल दिया। उन्होंने जनता जनार्दन, अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए, जनपद के विकासात्मक आंकाक्षाओं पर शत्-प्रतिशत पूर्ण करने की अपनी प्रतिबद्धता जताई।
नवागत जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने एचबीटीयू कानपुर से मैकेनिकल इन्जीनियरिंग से बीटेक किया है। पढ़ाई के बाद इण्डियन ऑयल कॉरपोरेशन में अधिकारी, यूपीएससी 2014 बैच में भारतीय राजस्व सेवा, 2016 बैच में भारतीय प्रशासनिक सेवा आईएएस में चयनित हुए थे। उन्होंने बांदा व कन्नौज में ज्वाईंट मजिस्टेªट, झांसी में मुख्य विकास अधिकारी, मुरादाबाद में उपाध्यक्ष मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के पद पर कार्यरत सहित पिछले 16 वर्षो से शासकीय सेवाएं दे रहे है।
कलेक्टेªट स्थित सभी कार्यालयों के भ्रमण के दौरान और अधिक साफ-सफाई सहित रंगाई-पुताई, विद्युत प्रकाश की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि फाईलो व प्रपत्रों का रख-रखाव सुव्यवस्थित करें तथा समय-सीमा के अन्दर जनता को प्रशासन की सेवाओं की सर्विस डिलिवरी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 कुंवर वीरेन्द्र मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिवनारायण सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 शिवाकान्त द्विवेदी, मुख्य कोषाधिकारी बृजेश सिंह, उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर शिवप्रकाश यादव, श्याममणि त्रिपाठी, भदोही अरूण गिरि, भानसिंह व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
