UTTAR PRADESH

बिहार में NDA की प्रचंड जीत पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने दी बधाई

बिहार में NDA की प्रचंड जीत पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने दी बधाई

यह प्रधानमंत्री मोदी के करिश्माई नेतृत्व की जीत : ए.के. शर्मा विकास, सुशासन और स्थिरता पर जनता का भरोसा कायम : ऊर्जा मंत्री *NDA की ऐतिहासिक बहुमत ने बनाया नए भारत की राजनीति को और मजबूत लखनऊ/ उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की भारी बहुमत वाली जीत पर सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह परिणाम न केवल बिहार की जीत है बल्कि पूरे देश में विकास और सुशासन की राजनीति की जीत है, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने…
Read More
अनावश्यक शटडाउन पर रोक,उपभोक्ता सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता – मंत्री ए. के. शर्मा

अनावश्यक शटडाउन पर रोक,उपभोक्ता सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता – मंत्री ए. के. शर्मा

गौतमबुद्ध नगर दौरे पर ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी सहित अन्य अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक* *जेवर एयरपोर्ट के लिए निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु ऊर्जा मंत्री के सख्त निर्देश* *नोएडा में नवीनतम अत्याधुनिक कमर्शियल कार्यालय स्थापित करने की घोषणा* लखनऊ / नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने अपने गौतमबुद्ध नगर भ्रमण के दौरान कल देर शाम नोएडा में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने गौतमबुद्ध नगर और विशेषकर जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर…
Read More
पालिका प्रशासनिक सेवा संघ के निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद की शपथ

पालिका प्रशासनिक सेवा संघ के निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद की शपथ

अध्यक्ष पद पर हरजेंद्र प्रताप सिंह तथा महामंत्री पद पर डॉ. अनुपम सिंह निर्वाचित लखनऊ,/ उत्तर प्रदेश पालिका प्रशासनिक सेवा के अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव कल चौदह नवम्बर 2025 को नगरीय निकाय निदेशालय के ऑडिटोरियम में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और आज 15 नवंबर 2025 को निर्वाचित पदाधिकारियों की शपथ दिलाई गई। निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर हरजेंद्र प्रताप सिंह तथा महामंत्री पद पर डॉ. अनुपम सिंह निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष के छह पदों पर क्रमशः संजय कुमार पटेल, अनवर हुसैन, राम बदन, श्रीमती सीमा राय, अवधेश कुमार भारती तथा अवनीश शुक्ला को विजय प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त…
Read More
प्रो.मंजू अग्रवाल की पुस्तक का विमोचन किया गया

प्रो.मंजू अग्रवाल की पुस्तक का विमोचन किया गया

लखनऊ | लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन (LMA), हेल्प यू एजुकेशनल एंड चेरिटेबल ट्रस्ट तथा माइंड स्पा के संयुक्त तत्वावधान मे प्रो. (डॉ.) मंजू अग्रवाल, निदेशक, Mind Spa एवं वरिष्ठ सदस्य, आंतरिक सलाहकार समिति, हेल्प यू एजुकेशनल एंड चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा लिखित पुस्तक “PSYCHOLOGY OF SELF-TALK : 7 Mindicure Mantras for a Happier, Healthier and Successful You” के विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम के अंतर्गत प्रो. (डॉ.) मंजू अग्रवाल ने  अपनी चर्चित पुस्तक“Psychology of Self-Talk: 7 Mindfulness Mantras for a Happier, Healthier and Successful You”के आधार पर सेल्फ-टॉक के वैज्ञानिक, मनोवैज्ञानिक और व्यवहारिक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि सकारात्मक आत्म-संवाद न केवल मानसिक स्वास्थ्य में सुधार लाता है, बल्कि निर्णय लेने…
Read More
पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा अन्य सामाजिक दायित्वों के लिए मेजा ऊर्जा निगम प्रतिबद्ध – अशेष कुमार चट्टोपाध्याय

पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा अन्य सामाजिक दायित्वों के लिए मेजा ऊर्जा निगम प्रतिबद्ध – अशेष कुमार चट्टोपाध्याय

मेजा ऊर्जा निगम द्वारा ‘प्रेस मीट 2025’ का आयोजन प्रयागराज। मेजा ऊर्जा निगम ने 15 नवम्बर 2025 को सफलतापूर्वक ‘प्रेस वार्ता 2025’ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख प्रेस और मीडिया संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत  विवेक चंद्रा, विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन) द्वारा स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने सभी मीडिया प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों का हार्दिक अभिनंदन किया। इसके पश्चात मेजा ऊर्जा निगम के स्टेशन प्रदर्शन, सामाजिक उत्तरदायित्व पहलों, प्रमुख उपलब्धियों तथा पर्यावरणीय प्रयासों पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशेष कुमार चट्टोपाध्याय ने मीडिया को संबोधित करते हुए मेजा ऊर्जा…
Read More
एनटीपीसी रिहंद युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित और सशक्त बनाने के लिए सांस्कृतिक आयोजन करता रहेगा – अनिल श्रीवास्तव

एनटीपीसी रिहंद युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित और सशक्त बनाने के लिए सांस्कृतिक आयोजन करता रहेगा – अनिल श्रीवास्तव

ग्रामीण सांस्कृतिक सम्मेलन सोनदर्पण-2.0 का समापन बीजपुर ।  हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान को दर्शाती है, ग्रामीण सांस्कृतिक सम्मेलन जैसे आयोजन न केवल हमें अपनी जड़ों से जुड़ने का अवसर देता है, बल्कि यह उन लुप्त होती कलाओं को संरक्षित करने और उन्हें भविष्य की पीढ़ियों तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण मंच भी है। उक्त उदगार अनिल श्रीवास्तव, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी रिहंद ने ग्रामीण सांस्कृतिक सम्मेलन के समापन समारोह में व्यक्त किए। विदित हो कि एनटीपीसी सीएसआर द्वारा जनजातीय रंग-ग्रामीण उमंग विषय पर ग्रामीण सांस्कृतिक सम्मेलन,सोनदर्पण-2.0 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस तरह के आयोजन मुख्य उद्देश्य अपनी…
Read More
एनटीपीसी सिंगरौली हरित विकास, तकनीकी उत्कृष्टता और सामाजिक सरोकारों की नई मिसाल 

एनटीपीसी सिंगरौली हरित विकास, तकनीकी उत्कृष्टता और सामाजिक सरोकारों की नई मिसाल 

सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली परियोजना में 14 एवं 15 नवंबर 2025 को एनटीपीसी लिमिटेड के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर)  गौतम देब का दो दिवसीय दौरा परियोजना के तकनीकी, सामाजिक और मानवीय पहलुओं के समग्र विकास का प्रमाण बना। उनके साथ उत्तरा क्लब, लखनऊ की अध्यक्षा श्रीमती बिपाशा देब भी उपस्थित रहीं, जिनके आगमन से पूरे परिसर में उत्साह, गरिमा और सादगी का अद्भुत संगम दिखाई दिया। दौरे के प्रथम दिवस  देब ने परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संयंत्र परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेज–3 क्षेत्र, चिमनी शेल कास्टिंग का उद्घाटन, यूनिट 1–6 के नियंत्रण कक्ष तथा एफजीडी…
Read More
बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में फिर मौत का तांडव, मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बड़ा हादसा

बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में फिर मौत का तांडव, मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बड़ा हादसा

सोनभद्र(राकेश जायसवाल)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद में मौजूद रहने के बावजूद बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में जारी लापरवाही ने शनिवार को बड़ा हादसा करा दिया। रासपहाड़ी स्थित कृष्णा माइनिंग वर्क्स की खदान में अचानक पत्थरों की विशाल पहाड़ी दरक गई, जिसमें कई मजदूर मलबे में दब गए। जिले में खनन रोकने का आदेश लागू था, लेकिन बिल्ली मारकुंडी में धड़ल्ले से खनन कार्य चलता रहा। उसी दौरान यह हादसा हुआ, जिसने लापरवाही और अवैध कार्यों की पोल खोल दी। मलबे से एक मजदूर का शव निकाल लिया गया है, जबकि कई अन्य के दबे होने की आशंका ने पूरे…
Read More
जनजाति गौरव दिवस पर सोनभद्र को मिली ऐतिहासिक सौगात, सीएम योगी ने दी करोड़ों की विकास परियोजनाएँ

जनजाति गौरव दिवस पर सोनभद्र को मिली ऐतिहासिक सौगात, सीएम योगी ने दी करोड़ों की विकास परियोजनाएँ

सोनभद्र। (जी.जी.न्यूज)ओबरा तहसील क्षेत्र के चोपन रेलवे खेल मैदान में शुक्रवार का दिन इतिहास बन गया, जब जनजाति गौरव दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हजारों की भीड़ के बीच पहुंचे। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में सीएम योगी ने उनके जीवन-संघर्ष को नमन करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा केवल आदिवासी समाज ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने “अपना देश अपना राज्य” का ऐसा बिगुल फूंका कि अंग्रेजी हुकूमत हिल उठी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सोनभद्र को बड़ी विकास सौगात देते हुए 548 करोड़…
Read More
शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाई गयी पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती 

शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाई गयी पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती 

 चन्दौली ।  मुगलसराय शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आधुनिक भारत के निर्माता देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर लॉट नंबर एक स्थित नेहरू पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेस जनों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, बाल दिवस के मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने बच्चों में टॉफी वितरित किया, तत्पश्चात आयोजित गोष्ठी में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,कुशल राजनीतिज्ञ, विकास पुरुष थे, देश के आजादी के उपरांत जब वे देश के प्रधानमंत्री…
Read More