पालिका प्रशासनिक सेवा संघ के निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद की शपथ

Spread the love

अध्यक्ष पद पर हरजेंद्र प्रताप सिंह तथा महामंत्री पद पर डॉ. अनुपम सिंह निर्वाचित

लखनऊ,/ उत्तर प्रदेश पालिका प्रशासनिक सेवा के अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव कल चौदह नवम्बर 2025 को नगरीय निकाय निदेशालय के ऑडिटोरियम में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और आज 15 नवंबर 2025 को निर्वाचित पदाधिकारियों की शपथ दिलाई गई। निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर हरजेंद्र प्रताप सिंह तथा महामंत्री पद पर डॉ. अनुपम सिंह निर्वाचित हुए।

उपाध्यक्ष के छह पदों पर क्रमशः संजय कुमार पटेल, अनवर हुसैन, राम बदन, श्रीमती सीमा राय, अवधेश कुमार भारती तथा अवनीश शुक्ला को विजय प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त कोषाध्यक्ष पद पर अखिलेश सिंह तथा सचिव पद पर पवन किशोर मौर्य निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित सचिव पवन किशोर मौर्य ने कहा कि संघ पालिका प्रशासनिक सेवा कैडर के हितों की रक्षा और मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए नागरिकों को सर्वोत्तम नगरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना संघ की प्राथमिकता रहेगी। आज नगरीय निकाय निदेशालय के ऑडिटोरियम में आयोजित वार्षिक आम सभा में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई गई। सभा में बड़ी संख्या में अधिशासी अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *