शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाई गयी पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती 

Spread the love

 चन्दौली ।  मुगलसराय शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आधुनिक भारत के निर्माता देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर लॉट नंबर एक स्थित नेहरू पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेस जनों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, बाल दिवस के मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने बच्चों में टॉफी वितरित किया, तत्पश्चात आयोजित गोष्ठी में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,कुशल राजनीतिज्ञ, विकास पुरुष थे, देश के आजादी के उपरांत जब वे देश के प्रधानमंत्री बने देश के समक्ष हजारों चुनौतियां थी परंतु दृढ़ निश्चय संकल्प के साथ उन्होंने पंचवर्षीय योजना चला कर देश को विकसित करने का कार्य किया, देश में बड़े-बड़े कल कारखाने, बांध, आई टी, इसरो, एम्स का निर्माण किया और देश प्रगति के राह पर चल पड़ा उनके द्वारा किए हुए कार्य आज भी जीवंत है उनके द्वारा डाले गए बुनियाद पर आज मजबूत भारत की इमारत बुलंद है और विश्व में देश की अलग पहचान बन चुका है  कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ दयाराम पटेल, शाहिद तौसीफ, विजय गुप्ता, हमीर शाह जायसवाल, तारिक अब्बास, संजय जयसवाल, मुन्नी सिंह पटेल, अनवर सादात, साबिर राइन, कन्हैया मोदनवाल, इकबाल अहमद, कलीम अहमद ,संतोष यादव, राजकुमार कनौजिया, डॉक्टर बंगाली, बबलू गुप्ता, सुनील गुप्ता आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *