UTTAR PRADESH

एनटीपीसी रिहंद युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित और सशक्त बनाने के लिए सांस्कृतिक आयोजन करता रहेगा – अनिल श्रीवास्तव

एनटीपीसी रिहंद युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित और सशक्त बनाने के लिए सांस्कृतिक आयोजन करता रहेगा – अनिल श्रीवास्तव

ग्रामीण सांस्कृतिक सम्मेलन सोनदर्पण-2.0 का समापन बीजपुर ।  हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान को दर्शाती है, ग्रामीण सांस्कृतिक सम्मेलन जैसे आयोजन न केवल हमें अपनी जड़ों से जुड़ने का अवसर देता है, बल्कि यह उन लुप्त होती कलाओं को संरक्षित करने और उन्हें भविष्य की पीढ़ियों तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण मंच भी है। उक्त उदगार अनिल श्रीवास्तव, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी रिहंद ने ग्रामीण सांस्कृतिक सम्मेलन के समापन समारोह में व्यक्त किए। विदित हो कि एनटीपीसी सीएसआर द्वारा जनजातीय रंग-ग्रामीण उमंग विषय पर ग्रामीण सांस्कृतिक सम्मेलन,सोनदर्पण-2.0 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस तरह के आयोजन मुख्य उद्देश्य अपनी…
Read More
एनटीपीसी सिंगरौली हरित विकास, तकनीकी उत्कृष्टता और सामाजिक सरोकारों की नई मिसाल 

एनटीपीसी सिंगरौली हरित विकास, तकनीकी उत्कृष्टता और सामाजिक सरोकारों की नई मिसाल 

सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली परियोजना में 14 एवं 15 नवंबर 2025 को एनटीपीसी लिमिटेड के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर)  गौतम देब का दो दिवसीय दौरा परियोजना के तकनीकी, सामाजिक और मानवीय पहलुओं के समग्र विकास का प्रमाण बना। उनके साथ उत्तरा क्लब, लखनऊ की अध्यक्षा श्रीमती बिपाशा देब भी उपस्थित रहीं, जिनके आगमन से पूरे परिसर में उत्साह, गरिमा और सादगी का अद्भुत संगम दिखाई दिया। दौरे के प्रथम दिवस  देब ने परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संयंत्र परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेज–3 क्षेत्र, चिमनी शेल कास्टिंग का उद्घाटन, यूनिट 1–6 के नियंत्रण कक्ष तथा एफजीडी…
Read More
बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में फिर मौत का तांडव, मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बड़ा हादसा

बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में फिर मौत का तांडव, मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बड़ा हादसा

सोनभद्र(राकेश जायसवाल)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद में मौजूद रहने के बावजूद बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में जारी लापरवाही ने शनिवार को बड़ा हादसा करा दिया। रासपहाड़ी स्थित कृष्णा माइनिंग वर्क्स की खदान में अचानक पत्थरों की विशाल पहाड़ी दरक गई, जिसमें कई मजदूर मलबे में दब गए। जिले में खनन रोकने का आदेश लागू था, लेकिन बिल्ली मारकुंडी में धड़ल्ले से खनन कार्य चलता रहा। उसी दौरान यह हादसा हुआ, जिसने लापरवाही और अवैध कार्यों की पोल खोल दी। मलबे से एक मजदूर का शव निकाल लिया गया है, जबकि कई अन्य के दबे होने की आशंका ने पूरे…
Read More
जनजाति गौरव दिवस पर सोनभद्र को मिली ऐतिहासिक सौगात, सीएम योगी ने दी करोड़ों की विकास परियोजनाएँ

जनजाति गौरव दिवस पर सोनभद्र को मिली ऐतिहासिक सौगात, सीएम योगी ने दी करोड़ों की विकास परियोजनाएँ

सोनभद्र। (जी.जी.न्यूज)ओबरा तहसील क्षेत्र के चोपन रेलवे खेल मैदान में शुक्रवार का दिन इतिहास बन गया, जब जनजाति गौरव दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हजारों की भीड़ के बीच पहुंचे। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में सीएम योगी ने उनके जीवन-संघर्ष को नमन करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा केवल आदिवासी समाज ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने “अपना देश अपना राज्य” का ऐसा बिगुल फूंका कि अंग्रेजी हुकूमत हिल उठी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सोनभद्र को बड़ी विकास सौगात देते हुए 548 करोड़…
Read More
शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाई गयी पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती 

शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाई गयी पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती 

 चन्दौली ।  मुगलसराय शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आधुनिक भारत के निर्माता देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर लॉट नंबर एक स्थित नेहरू पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेस जनों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, बाल दिवस के मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने बच्चों में टॉफी वितरित किया, तत्पश्चात आयोजित गोष्ठी में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,कुशल राजनीतिज्ञ, विकास पुरुष थे, देश के आजादी के उपरांत जब वे देश के प्रधानमंत्री…
Read More
मऊ कला प्राथमिक विद्यालय में बाल दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए

मऊ कला प्राथमिक विद्यालय में बाल दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए

सोनभद्र। नगवा ब्लाक के मऊ कला उच्च प्राथमिक विद्यालय पर शुक्रवार को बाल दिवस उत्साह और सांस्कृतिक माहौल में मनाया गया और देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने ‘चाचा नेहरू‘ को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व, राष्ट्र निर्माण में योगदान और बच्चों के प्रति उनके स्नेह को स्मरण किया। सोनभद्र विकास समिति के सचिव राजेश चौबे ने बाल दिवस के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस दिन का लक्ष्य बच्चों को नेहरू जी के आदर्श जीवन, त्याग, राष्ट्रभक्ति और उनके मूल्यों से परिचित कराना है। साथ ही,…
Read More
मुर्धवा-बीजपुर मुख्य मार्ग पर सड़क के बीच गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत

मुर्धवा-बीजपुर मुख्य मार्ग पर सड़क के बीच गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत

सोनभद्र। मुर्धवा-बीजपुर मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत रनटोला के रेलवे फाटक के पास  सड़क के बीचो-बीच बना गड्ढा राहगीरों और बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है। जानकारी के अनुसार,मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर सड़क के बीचो-बीच बहुत बड़ा गड्ढा बन गया है। इस गड्ढे की वजह से दो पहिया वाहन सवार लोग और राहगीरों को आए दिन दुर्घटना का डर सताता रहता है। सामने से भारी वाहन आने पर दो पहिया बाइक सवार लोग संतुलन खोकर गिरने की स्थिति में आ जाते हैं।ग्रामीणों एवं रेणुकूट काम पर प्रतिदिन जाने वाले राहगीर एवं ग्रामीणो का कहना है कि सड़क के बीच यह…
Read More
पन्नूगंज ने पुलिस हत्यारोपी दंपत्ति को किया गिरफ्तार

पन्नूगंज ने पुलिस हत्यारोपी दंपत्ति को किया गिरफ्तार

-अभियुक्तों के कब्जे से दो अदद रक्तरंजित कुदाल बरामद सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन  त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर  राज सोनकर के कुशल निर्देशन में थाना पन्नूगंज पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। बीते 12 नवंबर को ग्राम बकवार निवासी अमरनाथ एवं उसकी पत्नी अर्चना द्वारा जमीनी विवाद को लेकर अपने पिता/ससुर लालधारी पर कुदाल से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। उपचार के दौरान लालधारी की मृत्यु हो गई। घटना के संबंध में थाना पन्नूगंज…
Read More
घोरावल कोतवाल को आरोपी लवकुश के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का आदेश

घोरावल कोतवाल को आरोपी लवकुश के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का आदेश

- घर में घुसकर दलित महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सोनभद्र। घर में घुसकर दलित महिला के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में विशेष न्यायाधीश एसी/एसटी एक्ट सोनभद्र आबिद शमीम की अदालत ने बुधवार को सुनवाई करते हुए गम्भीर प्रकृति का अपराध मानते हुए घोरावल कोतवाल को आरोपी  लवकुश के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने एवं संबंधित सीओ से मामले की विवेचना करवाने के साथ ही परिणाम से न्यायालय को अवगत कराने का आदेश दिया है। यह आदेश घोरावल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दलित महिला द्वारा अधिवक्ता जितेंद्र देव पांडेय के जरिए दाखिल धारा 173(4) बीएनएसएस के…
Read More
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बंपर जीत  पर  भाजपाइयों ने मनाया जश्न

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बंपर जीत  पर  भाजपाइयों ने मनाया जश्न

सोनभद्र। बिहार में विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली बंपर जीत के बाद भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया गया। समाज कल्याण मंत्री संजीव कुमार गोंड एव जिला अध्यक्ष नदलाल , जिला प्रभारी अनिल सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश मिश्रा ,नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने नारेबाजी करते हुए जीत पर खुशी जताई। एक दूसरे का मिठाई खिलाकर बधाई दी। रुझानों में जैसे एडीए को बढ़त मिली भाजपा कार्यकर्ता कार्यालय पर पहुंचने लगे। आतिशबाजी कर खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी गई।जिला अध्यक्ष नदलाल ने बताया कि पीएम मोदी…
Read More