UTTAR PRADESH

ब्लॉक परिसर में घटिया सामग्री का धड़ल्ले से हो रहा इस्तेमाल 

ब्लॉक परिसर में घटिया सामग्री का धड़ल्ले से हो रहा इस्तेमाल 

दुद्धी, सोनभद्र। भारत गाँवों का देश हैं, यहां की अधिकांश आबादी गांवों में निवास करती हैं और गांवों की विकास की जिम्मेदारी ग्राम्य विकास विभाग को दी गई हैं, जहाँ ब्लॉक के अधिकारियों द्वारा गांवों की देखरेख की जाती है, लेकिन दुद्धी ब्लॉक मुख्यालय पर ही विकास कार्य गुणवत्ता विहीन हो रहीं हो तो गांवों में विकास कार्य का क्या हाल होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता हैं। बताया जाता है कि क्षेत्र पंचायत मद से ब्लॉक मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी आवास का बाउंड्रीवाल निर्माण कराया जा रहा है जिसकी लागत 8 लाख 46 हजार रुपये बतायी जा रहीं हैं…
Read More
सड़क सुरक्षा सुधार को लेकर लगातार हो रही कार्रवाई

सड़क सुरक्षा सुधार को लेकर लगातार हो रही कार्रवाई

सिंगरौली/सोनभद्र। जिले में परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे मिशन-हर मुसाफिर सुरक्षित, हर यात्रा सुरक्षित के तहत विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में विभिन्न नियम उल्लंघनों पर कुल 10,59,800 रुपये का जुर्माना वसूला गया।  अभियान के दौरान विभाग की टीम ने भारी वाहनों की जांच की और कई ट्रकों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगवाए। इसके साथ ही जिन वाहनों के फिटनेस, परमिट और अन्य आवश्यक कागजात नहीं थे, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। विभाग का कहना है कि सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए ऐसे अभियान समय-समय पर जारी…
Read More
पापी न्याय पंचायत में धान क्रय केंद्र बंद, किसान परेशान

पापी न्याय पंचायत में धान क्रय केंद्र बंद, किसान परेशान

करमा,सोनभद्र। स्थानीय विकास खण्ड के अंतर्गत पापी न्याय पंचायत में बना धान क्रय विक्रय सहकारी केन्द्र न होने से किसान परेशान हो गए हैं। किसानों ने सम्बंधित अधिकारियों सहित जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित करने की मांग।  जानकारी अनुसार स्थानीय विकास खण्ड स्थित ग्राम पंचायत पापी में लगभग बीस साल से अधिक समय से बना धान क्रय विक्रय सहकारी केन्द्र अचानक काट दिए जाने पर किसानों में आक्रोश पनपने लगा है। प्रकृति के मार से अभी ठीक से उबरे भी किसान नहीं की धान बेचने के लिए परेशान हो रहे हैं। बता दें यह सरकारी क्रय केंद्र पर धान बहुत भारी…
Read More
डायल-112 प्रणाली में महत्वपूर्ण विस्तार : 16 नई स्कॉर्पियो गाड़ियां मिली

डायल-112 प्रणाली में महत्वपूर्ण विस्तार : 16 नई स्कॉर्पियो गाड़ियां मिली

सोनभद्र। पुलिस को डायल-112 सेवा के लिए 16 नई स्कॉर्पियो गाड़ियां मिली हैं। एसपी अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार को चुर्क पुलिस लाइन से इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये सभी वाहन अत्याधुनिक संचार उपकरणों, जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम, फर्स्ट-रेस्पॉन्स किट और अन्य आवश्यक सुरक्षा संसाधनों से सुसज्जित हैं। इन्हें जनपद के विभिन्न थानों और महत्वपूर्ण भ्रमणशील बीट्स पर तैनात किया जाएगा। इन गाड़ियों के संचालन से आपातकालीन प्रतिक्रिया समय में कमी आएगी। इससे पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ेगी और नागरिकों को दुर्घटना, विवाद, महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण तथा अन्य आपात स्थितियों में तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद सहायता मिल…
Read More
टैंकर की चपेट में आने से बालक की मौत

टैंकर की चपेट में आने से बालक की मौत

सिंगरौली/सोनभद्र।  चमेली मोड़ पर शुक्रवार की शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें इंडियन ऑयल के टैंकर ने सड़क पार कर रहे 10 वर्षीय बालक को कुचल दिया। हादसा इतना गंभीर था कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर मासूम का क्षत-विक्षत शरीर देखकर स्थानीय लोग स्तब्ध रह गए। हादसे की खबर फैलते ही आसपास के दुकानदार और राहगीर बड़ी संख्या में मौके पर इकऋा हो गए। गुस्साए लोगों ने टैंकर को वहीं रोक दिया और शव को सड़क पर रखकर सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे दोनों दिशाओं में वाहनों की लंबी कतार लग…
Read More
अनियंत्रित होकर बाइक गढ्ढे में गिरी व्यक्ति की हुई मौत

अनियंत्रित होकर बाइक गढ्ढे में गिरी व्यक्ति की हुई मौत

बभनी/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत दिन शुक्रवार को अरझट गांव में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई मृतक  की पहचान छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के थाना रमकोला के खोड गांव निवासी शंकर देवांगन पुत्र जगधारी देवांगन उम्र 42 वर्ष के रूप में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शंकर देवांगन पुत्र जगधारी देवांगन गुरुवार को बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित सिंदूर ग्राम पंचायत के तेलजर  गांव में अपने छोटे भाई अनिल कुमार के यहां जा रहा था।अरझट गांव में जूनियर हाई स्कूल के पास पहुंचते ही उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई बताया जा रहा…
Read More
दुष्कर्म का आरोपी नीरज गिरी दोषमुक्त..

दुष्कर्म का आरोपी नीरज गिरी दोषमुक्त..

 सोनभद्र। करीब साढ़े 7 वर्ष पूर्व घर में घुसकर 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म व आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीशध् विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने वृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए साक्ष्य के अभाव में आरोपी नीरज गिरी  को दोषमुक्त करार दिया। अभियोजन पक्ष दोषसिद्ध करने में असफल रहा।   अभियोजन पक्ष के मुताबिक पन्नूगंज थाना क्षेत्र  के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने 28 जून 2018 को पन्नूगंज थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि 24 जून 2018 को वह अपनी पत्नी व बच्चों के…
Read More
विंढमगंज बाजार में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

विंढमगंज बाजार में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

विंढमगंज /सोनभद्र । स्थानीय बाजार में इन दिनों सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मकान और दुकानों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार बाजार क्षेत्र में कई व्यक्तियों द्वारा राज्य की जमीन पर कब्जा कर उसे निजीकरण करने की मंशा से पक्के भवन खड़े किए जा रहे हैं। यह पूरा निर्माण कार्य ट्रिपाल से घेराबंदी कर छिपे रूप में किया जा रहा है, ताकि किसी बाहरी व्यक्ति या अधिकारी की नजर इस पर न पड़े। दुकानदारों द्वारा जानबूझकर इस निर्माण कार्य को शांति से और बिना रोक-टोक के आगे बढ़ाया जा रहा है, जबकि…
Read More
लखनऊ में महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण के नवीन कार्यालय का लोकार्पण

लखनऊ में महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण के नवीन कार्यालय का लोकार्पण

लखनऊ।  प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में तीव्र सुधार के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए  राजधानी लखनऊ में महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण के नवीन कार्यालय का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गोमतीनगर, विभूति खंड स्थित किसान बाजार के द्वितीय तल पर किया गया। उप मुख्यमंत्री व चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री ब्रजेश पाठक ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यालय का लोकार्पण किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा विस्तार, सीटों में बढ़ोत्तरी, अधोसंरचना विकास, एवं संस्थानों…
Read More
पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग अध्यक्ष ने 18 शिकायतों की जनसुनवाई कर त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग अध्यक्ष ने 18 शिकायतों की जनसुनवाई कर त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

लखनऊ, /  उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने आयोग कार्यालय, में विभिन्न जनपदों से प्राप्त 18 शिकायतों/पत्रावलियों पर जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान कई महत्वपूर्ण प्रकरणों पर विभागीय अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के  निर्देश दिए गए। जनपद लखनऊ के सेवानिवृत्त  डीसीओ पद के  रमेश सिंह एवं  दिनेश कुमार के पेंशन व अवशेष देयकों के भुगतान में हुई देरी पर आयोग ने असंतोष प्रकट किया। रमेश सिंह एवं  दिनेश कुमार दोनों को क्रमशः 32 लाख 99 हजार रुपए यानि कुल 65 लाख  98 हजार रुपए  पेंशन व अवशेष देयकों का  भुगतान हो जाने की सूचना मिलने…
Read More