बभनी/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत दिन शुक्रवार को अरझट गांव में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के थाना रमकोला के खोड गांव निवासी शंकर देवांगन पुत्र जगधारी देवांगन उम्र 42 वर्ष के रूप में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शंकर देवांगन पुत्र जगधारी देवांगन गुरुवार को बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित सिंदूर ग्राम पंचायत के तेलजर गांव में अपने छोटे भाई अनिल कुमार के यहां जा रहा था।अरझट गांव में जूनियर हाई स्कूल के पास पहुंचते ही उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई बताया जा रहा है कि रात में ही यह घटना हुई और सुबह जब गांव वाले बाइक और कुछ दूर पर व्यक्ति को गिरा हुआ देखे तो तत्काल इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दिए और ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक बभनी कमलेश पाल और सब इंस्पेक्टर शिव मूरत यादव मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद मृतक की शिनाख्त की। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक बभनी कमलेश पाल ने बताया कि मृतक के छोटे भाई की पत्नी की लिखित तहरीर पर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया है।
अनियंत्रित होकर बाइक गढ्ढे में गिरी व्यक्ति की हुई मौत
