पापी न्याय पंचायत में धान क्रय केंद्र बंद, किसान परेशान

Spread the love

करमा,सोनभद्र। स्थानीय विकास खण्ड के अंतर्गत पापी न्याय पंचायत में बना धान क्रय विक्रय सहकारी केन्द्र न होने से किसान परेशान हो गए हैं। किसानों ने सम्बंधित अधिकारियों सहित जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित करने की मांग।
  जानकारी अनुसार स्थानीय विकास खण्ड स्थित ग्राम पंचायत पापी में लगभग बीस साल से अधिक समय से बना धान क्रय विक्रय सहकारी केन्द्र अचानक काट दिए जाने पर किसानों में आक्रोश पनपने लगा है। प्रकृति के मार से अभी ठीक से उबरे भी किसान नहीं की धान बेचने के लिए परेशान हो रहे हैं। बता दें यह सरकारी क्रय केंद्र पर धान बहुत भारी मात्रा में क्रय करता है। यह क्षेत्र धान के कटोरे के लिए विख्यात है।किसानों के द्वारा धान की खेती अधिक मात्रा में की जाती है।इस केंद्र को बगैर किसी कारण हटा दिया जाना लोगों के समझ से परे है।
   इस सम्बन्ध में सोसायटी अध्यक्ष राम सेवक सिंह मौर्य ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आश्वासन के बावजूद धान क्रय केंद्र पापी को हटाना यहां के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार के बराबर है। मेरी बात संबंधित अधिकारियों से पहले भी हुई और आज भी हो रही है। इस सम्बन्ध में पुनः जिलाधिकारी से मिलकर बात कर पत्रक देगें। किसान विनोद कुमार, राजेश कुमार मिश्र, प्रभाशंकर, चन्द्रभूषण यादव, जमालुद्दीन, आजम, सुनील कुमार, अनिल कुमार ,ओम प्रकाश दुबे, लक्ष्मण दूबे, महेन्द्र दूबे, रामसेवक मौर्य, बल्ले सिंह आदि सैकड़ों किसान ने जिलाधिकारी का एस ओर ध्यान आकर्षित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *