ब्लॉक परिसर में घटिया सामग्री का धड़ल्ले से हो रहा इस्तेमाल 

Spread the love

दुद्धी, सोनभद्र। भारत गाँवों का देश हैं, यहां की अधिकांश आबादी गांवों में निवास करती हैं और गांवों की विकास की जिम्मेदारी ग्राम्य विकास विभाग को दी गई हैं, जहाँ ब्लॉक के अधिकारियों द्वारा गांवों की देखरेख की जाती है, लेकिन दुद्धी ब्लॉक मुख्यालय पर ही विकास कार्य गुणवत्ता विहीन हो रहीं हो तो गांवों में विकास कार्य का क्या हाल होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता हैं। बताया जाता है कि क्षेत्र पंचायत मद से ब्लॉक मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी आवास का बाउंड्रीवाल निर्माण कराया जा रहा है जिसकी लागत 8 लाख 46 हजार रुपये बतायी जा रहीं हैं लेकिन जिस तरह घटिया मैटेरियल का इस्तेमाल ब्लॉक परिसर के निर्माण कार्य में किया जा रहा है उसे देखकर हर कोई सन्न हैं। बाउंड्री वाल में घटिया ईट के साथ -साथ सीमेंट बालू के मिश्रण में भी अनुपात को ठेकेदार द्वारा ठेंगा दिखाया जा रहा हैं। बाउंड्री वाल के निर्माण में न तो ब्रांडेड ईट लगाई जा रहीं हैं और न ही ब्रांडेड सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है, इसको लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि जब ब्लॉक मुख्यालय पर निर्माण कार्य का ई हाल हैं तो गांवों में विकास कार्य का क्या हाल होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता हैं। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी राम विशाल चौरसिया ने कहा कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के तहत कराने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित जेई को भी अवगत कराया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *