SONBHADRA

बिड़ला कार्बन सीएसआर द्वारा गोद लिए गांवों में सब्जी बीज वितरण, 738 ग्रामीण लाभान्वित

बिड़ला कार्बन सीएसआर द्वारा गोद लिए गांवों में सब्जी बीज वितरण, 738 ग्रामीण लाभान्वित

रेणुकूट l नगर के निजी औद्योगिक प्रतिष्ठान बिड़ला कार्बन की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व इकाई द्वारा अपने अंगीकृत गोद लिए गांवों में ग्रामीणों को उन्नत किस्म के सब्जियों के बीज वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाना, पोषण स्तर सुधारना और अतिरिक्त आय के अवसर उपलब्ध कराना है। यह कार्यक्रम कंपनी के यूनिट हेड शिवशंकर सिंह तथा मानव संसाधन प्रमुख जीवन सिंह बोरा के दिशा-निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत गोराही, छिकराडांड, मालोघाट, जवारीडांड और बेलहथी गांव के ग्रामीणों को बीज वितरण किया गया। बीज वितरण पंचायत भवन में ग्रामीणों को एकत्र कर किया गया।…
Read More
टोल प्लाजा कर्मियों को सत्ता का संरक्षण,सोनभद्र में महिला अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार की घटना निंदनीय – अविनाश कुशवाहा

टोल प्लाजा कर्मियों को सत्ता का संरक्षण,सोनभद्र में महिला अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार की घटना निंदनीय – अविनाश कुशवाहा

सोनभद्र। जब से भाजपा सत्ता में आई है तब से लगातार कभी किसानों पर ,कभी बेरोजगारों पर पुलिस की लाठी चलती है सनातन धर्म और राम के नाम पर सत्ता में आई भाजपा और खुद को योगी कहने वाले मुख्यमंत्री के इशारे पर अब तो आदिगुरु शंकराचार्य पर भी पुलिस ने लाठियां चलाई जा रही हैं और संगम स्नान करने से रोका जा रहा है। उन्हीं के दिखाए रास्ते पर चल कर अब प्रदेश में टोलप्लाजा पर वसूली हेतु नियुक्त ठेकेदार आये दिन वकीलों को भी परेशान और अपमानित करते हैं सत्ता के सह पर गुंडई इस कदर है कि…
Read More
ग्रामीण युवाओं ने रचा खेल इतिहास, एनटीपीसी सिंगरौली सीएसआर ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

ग्रामीण युवाओं ने रचा खेल इतिहास, एनटीपीसी सिंगरौली सीएसआर ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली के नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) विभाग द्वारा दिनांक 30 जनवरी से 01 फरवरी 2026 तक स्थानीय जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का 01 फरवरी 2026 को सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता के तीसरे एवं अंतिम दिन एनटीपीसी सिंगरौली क्षेत्र के आसपास के इलाकों से आए युवा खिलाड़ियों ने अत्यंत उत्साह एवं खेल भावना का परिचय देते हुए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस तीन दिवसीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, 100 मीटर एवं 200 मीटर (बालक एवं बालिका वर्ग), रिले रेस, रस्सा कस्सी, लॉन्ग जंप एवं हाई…
Read More
श्री राम सीता विवाह आदर्श दाम्पत्य जीवन और त्याग का प्रतीक – किंकर नीरजानन्द महाराज

श्री राम सीता विवाह आदर्श दाम्पत्य जीवन और त्याग का प्रतीक – किंकर नीरजानन्द महाराज

सोनभद्र।  नगर के अशोक नगर अकड़हवा पोखरा स्थित राम जानकी मंदिर पर चल रहे नव दिवशीय श्रीरामकथा के छठवें दिन सीताराम विवाह महोत्सव बड़े ही श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर झांकी भी निकाली गई। कथा वाचक मानस किंकर नीरजानन्द महाराज ने श्री राम और सीता के विवाह को केवल ऐतिहासिक प्रसंग नहीं, बल्कि दाम्पत्य जीवन मर्यादा और त्याग का शाश्वत संदेश बताया। उन्होंने कहा कि श्रीराम और माता सीता का विवाह गृहस्थ जीवन को दिशा प्रदान करने वाला है।  कथा के दौरान जनकपुरी में जैसे ही विवाह की झांकी का वर्णन हुआ, भक्त भाव विभोर हो उठे…
Read More
हर पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का मिले लाभ – चेयरमैन रूबी प्रसाद 

हर पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का मिले लाभ – चेयरमैन रूबी प्रसाद 

 समाधान दिवस सम्भव का आयोजन, 22 शिकायतें प्राप्त सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जन शिकायतों की सुनवाई और उनके निस्तारण के लिए प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में समाधान दिवस सम्भव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को रूबी प्रसाद, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद की अध्यक्षता में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 3, नगर पंचायत घोरावल में 1, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 3, नगर पंचायत चोपन में 4, नगर पंचायत ओबरा   में 4, नगर पंचायत रेणुकूट में 1, नगर पंचायत पिपरी में 2, नगर पंचायत दुद्धी में…
Read More
मेहनत, समर्पण और अनुशासन से हर लक्ष्य हासिल करना संभव – बाइचुंग भूटिया

मेहनत, समर्पण और अनुशासन से हर लक्ष्य हासिल करना संभव – बाइचुंग भूटिया

 फुटबॉल के ‘सिक्किमी स्नाइपर’ ने युवाओं को दिया फिटनेस और धैर्य का मंत्र सोनभद्र। एनसीएल में ‘यंग अचीवर्स प्रोग्राम’ के तहत ‘लर्निंग फ्रॉम लीजेंड’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से मुखातिब हुए पूर्व फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया, “सफलता बड़ी ज़िम्मेदारियों के साथ आती है क्योंकि जब आप एक सफल व्यक्ति बन जाते हैं तब लोग आपको एक उदाहरण के रूप में देखते हैं। शारीरिक और मानसिक फिटनेस जीवन की किसी भी विधा में सफलता के लिए आवश्यक है। खेल हमें सफलताओं को संभालने और असफलताओं के साथ सामंजस्य बैठाना सिखाते हैं।” सोमवार को एनसीएल के दूधिचुआ ग्राउंड में आयोजित ‘यंग अचीवर्स प्रोग्राम’ के…
Read More
अंतर कंपनी फुटबॉल प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल में एनसीएल बना विजेता

अंतर कंपनी फुटबॉल प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल में एनसीएल बना विजेता

एनसीएल की मेजबानी में पाँच दिवसीय कोल इंडिया अंतर कंपनी फुटबॉल प्रतियोगिता 2025–26 का हुआ समापन सोनभद्र, सिंगरौली।  एनसीएल की मेजबानी में आयोजित कोल इंडिया अंतर कंपनी फुटबॉल प्रतियोगिता 2025–26 का भव्य समापन रविवार को जयंत परियोजना में पेनल्टी शूटआउट से एनसीएल की जीत के साथ हुआ ।कोल इंडिया अंतर कंपनी फुटबॉल प्रतियोगिता 2025–26 का फाइनल मुकाबला अत्यंत रोमांचक रहा, जिसमें एनसीएल की टीम ने ईसीएल को 3-2 से पराजित कर विजेता खिताब अपने नाम किया। निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद मैच पेनल्टी शूटआउट तक पहुँचा, जहाँ एनसीएल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।28…
Read More
निःशुल्क चिकित्सा शिविर में सैकड़ो लोग हुए लाभान्वित

निःशुल्क चिकित्सा शिविर में सैकड़ो लोग हुए लाभान्वित

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन एवं मणि स्पेशियलिटी अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन मणी हॉस्पिटल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी धर्मराज सिंह ने फीता काटकर संगठन एवं डॉक्टरों को शुभकामना संदेश दिया। यह निःशुल्क कैंप सुबह 9 बजे से सायं 4 बजे तक चला। कैंप में डॉ अशोक यादव एवं डॉ पीके रंजन मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया। कैंप के दौरान एक ओर जहां शुगर जांच , 2 डी इको, लिपिड प्रोफाइल सहित कई जांच निःशुल्क की गई। वहीं दूसरी ओर लगभग 150 मरीजों को ओपीडी से लाभान्वित…
Read More
समाजवादी पार्टी ने मनाया संत रविदास एवं नरहरी मायाराज की जयंती

समाजवादी पार्टी ने मनाया संत रविदास एवं नरहरी मायाराज की जयंती

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर संत शिरोमणि रविदास एवं संत शिरोमणी नरहरी मायाराज की जयंती मनाई गई एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया ।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि संत रविदास जी के विचार आज भी भक्ति और मानवता का संदेश देते हैं । संत रविदास जी एक महान परोपकारी और धर्म सुधारक संत थे। वह हमेशा जातिगत भेदभाव सामाजिक कुरीतियों और अन्याय के विरुद्ध उनका निर्भीक संघर्ष सदैव हम सभी के…
Read More
अमवार पुनर्वास कॉलोनी में धूमधाम से मनाई गई संत रविदास जयंती

अमवार पुनर्वास कॉलोनी में धूमधाम से मनाई गई संत रविदास जयंती

दुद्धी, सोनभद्र। अमवार पुनर्वास कॉलोनी में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से आज मनाई गई। इस अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा भजन-कीर्तन, पूजा अर्चना एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख मान सिंह गौड ने  गुरु रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उनके बताए मार्ग समता, मानवता और सामाजिक न्याय को आत्मसात करने का संकल्प लिया । कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संत रविदास जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज से ऊँच नीच, भेदभाव और…
Read More