टोल प्लाजा कर्मियों को सत्ता का संरक्षण,सोनभद्र में महिला अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार की घटना निंदनीय – अविनाश कुशवाहा

Spread the love

सोनभद्र। जब से भाजपा सत्ता में आई है तब से लगातार कभी किसानों पर ,कभी बेरोजगारों पर पुलिस की लाठी चलती है सनातन धर्म और राम के नाम पर सत्ता में आई भाजपा और खुद को योगी कहने वाले मुख्यमंत्री के इशारे पर अब तो आदिगुरु शंकराचार्य पर भी पुलिस ने लाठियां चलाई जा रही हैं और संगम स्नान करने से रोका जा रहा है। उन्हीं के दिखाए रास्ते पर चल कर अब प्रदेश में टोलप्लाजा पर वसूली हेतु नियुक्त ठेकेदार आये दिन वकीलों को भी परेशान और अपमानित करते हैं सत्ता के सह पर गुंडई इस कदर है कि कानून की रक्षा और पीड़ित को न्याय दिलाने वाले अधिवक्ताओं को सरेराह मारा पीटा जा रहा है। उक्त बातें सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं सोनभद्र सदर के पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कही। उन्होंने कहा कि सोनभद्र में महिला अधिवक्ता के साथ की गई अभद्रता और मारपीट सत्ता के अहंकार को दर्शाता है जबकि भाजपा नेताओं के मैसेज से टोल फ्री हो जाता है वही रात दिन कड़ी धूप और कड़ाके की ठंड में भी अपने मुवक्किल को न्याय दिलाने वाले बुद्धिजीवी अधिवक्ताओं के साथ मारपीट कही क्षमा योग्य नहीं है। समाजवादी पार्टी इसकी घोर निंदा करती है और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *