08
Feb
सोनभद्र। जनपद में अपराध रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर लापता नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।पुलिस के अनुसार, 7 फरवरी 2026 को लगभग 15 वर्षीय नाबालिग बालिका थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र से स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों की सूचना पर थाना रॉबर्ट्सगंज में तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर बालिका की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने पूरी रात लोढ़ी टोल प्लाजा से लेकर पंचमुखी मंदिर तक लगे लगभग 80 सीसीटीवी…
