26
Nov
राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप-2 (एसएम्एस-2) की टीम ने कन्वर्टर-3 के महामरामत्ती तथा रिलाइनिंग शटडाउन कार्य को निर्धारित समय से काफी पहले सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। इस शटडाउन में पहली बार किए गए अत्यंत जटिल एवं महत्वपूर्ण कार्य में टॉप कोन के साथ मूवेबल हुड एवं फिन ट्यूब बंडल के प्रतिस्थापन का सफल निष्पादन भी शामिल था। इसके साथ ही जीसीपी, स्क्रबिंग टावर, कन्वर्टर शेल तथा अन्य संबद्धित उपकरणों में व्यापक मरम्मती कार्य तथा कन्वर्टर-सी की पूर्ण रिलाइनिंग भी की गई। शटडाउन अवधि के दौरान, अनुरक्षण टीमों ने कैस्टर-1, एलएचऍफ़-2ए तथा आरएचओबी उपकरणों के महामरामत्ती कार्य…
