30
Jun
राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के सिलिकॉन स्टील मिल में 26 जून, 2025 को गैस सुरक्षा पर एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य गैस रिसाव से उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों को बढ़ाना था। ड्रिल में विशेष रूप से मिल के अमोनिया प्लांट में गैस रिसाव पर ध्यान केंद्रित किया गया, जो वैधानिक आवश्यकताओं के अनुसार है। इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रभारी (एसएसएम), श्री सी आर मिश्रा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। अभ्यास में तीन टीमों यानी भिडंत दल, बचाव दल और सहायक दल की सक्रिय भागीदारी शामिल थी।…
