आरएसपी में कर्मचारी कर्मवीर पुरस्कार से सम्मानित 

Spread the love

राउरकेला । इस्पात सयंत्र में कर्मचारीयो को भिन्न भिन्न उत्सब में कर्मवीर पुरस्कार से सम्मानित किया गिया ।

मुख्य महाप्रबंधक (कोक ओवन) के कार्यालय में आयोजित एक समारोह में 5 जून को महाप्रबंधक (कोक ओवन),  के श्रीनिवासुलु ने कनिष्ठ इंजीनियर( कोक ओवन),  दंबरुधर भूमिज को उनके कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कर्मवीर पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम का समन्वयन सहायक प्रबंधक (कोक ओवन),  जे.के. मिश्रा द्वारा किया गया।

29 मई को मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल एवं शॉप्स), के कार्यालय में आयोजित अन्य एक समारोह में मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (मैकेनिकल एवं शॉप्स),  आर.एन. राजेंद्रन, ने कनिष्ठ अभियंता, भारी कास्टिंग इकाइयाँ, फाउंड्रीज शॉप कृष्ण चंद्र गौड़ा, को उनके कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कर्मवीर पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम का समन्वय सहायक महाप्रबंधक (फाउंड्रीज शॉप्स),  बंशी धरा धाड़ा, द्वारा किया गया।  दोनों कार्यक्रम में विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *