सेल, राउरकेला इस्पात सयंत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुरस्कार समारोह आयोजित

Spread the love

राउरकेला। सेल, राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) के ज्ञानार्जन एवं विकास सेंटर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 मई, 2025 को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन), तरुण मिश्रा ने की। मंच पर कार्यपालक निदेशक (वर्क्स),  विश्व रंजन पलाई और कार्यपालक निदेशक (खान),  एम. पी. सिंह भी मौजूद थे। इस अवसर पर सयंत्र के कई मुख्य  महाप्रबंधक और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद थे।  सभा को संबोधित करते हुए,  मिश्रा ने प्रतियोगिता में इस्तेमाल किए गए स्लोगन्स की रचनात्मकता और प्रासंगिकता की सराहना की। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे संदेश केवल आयोजनों तक ही सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि दैनिक जीवन में भी अपनाए जाने चाहिए। उन्होंने सभी से संधारणीय आदतें अपनाने का आग्रह करते हुए कहा, “जब तक हम प्लास्टिक की थैलियाँ लेना बंद नहीं करेंगे, दुकानदार उन्हें बेचते रहेंगे।” उन्होंने यह भी बताया कि टाउनशिप में सिंगल-यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के लिए सख्त नियम लागू करने के प्रयास चल रहे हैं और कपड़े के थैलों के उपयोग को एक जिम्मेदार विकल्प के रूप में प्रोत्साहित किया।

 इस अवसर पर बोलते हुए,  पलाई ने इस वर्ष की थीम ‘प्लास्टिक प्रदूषण को हराएँ’ पर जोर दिया और कहा, “यह तथ्य कि इस थीम को फिर से उठाया गया है, यह दर्शाता है कि हमने प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में बहुत कुछ हासिल नहीं किया है।” उन्होंने आगे कहा कि पर्यावरण दिवस का उत्सव हमारे जीवन में प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए सतर्क और प्रतिबद्ध रहने के लिए एक दैनिक अनुस्मारक के रूप में काम करना चाहिए।

 प्रारंभ में महाप्रबंधक प्रभारी (पर्यावरण इंजीनियरिंग),  पी सी दाश, ने स्वागत भाषण दिया और इस वर्ष की थीम पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी। महाप्रबंधक (ईईडी),  वी वी आर मूर्ति ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया । कार्यवाही राष्ट्रगान के गायन के साथ शुरू हुई। प्रबंधक (पर्यावरण इंजीनियरिंग), सुश्री रजनी प्रगदा, ने समारोह का समन्वयन किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *