23
Jul
राउरकेला।एसपीएसबी तैराकी चैंपियनशिप 2025 में उपविजेता रही सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) की तैराकी टीम को सेक्टर-5 स्थित बीजू पटनायक हॉकी स्टेडियम में आयोजित एक विशेष समारोह में सम्मानित किया गया। मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएं एवं सीएसआर), टी. जी. कानेकर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और टीम के सदस्यों को उनके सराहनीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। उन्हें आरएसपी टीम द्वारा जीती गई ट्रॉफी भी प्रदान की गई। कानेकर ने टीम के सदस्यों को उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उन्हें कंपनी के लिए और अधिक गौरव लाने हेतु उत्कृष्टता के लिए प्रयास करते रहने का आह्वान किया।…
