कैप्टिव पावर प्लांट-1 विभाग में आरपीएल प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित 

Spread the love

राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र के कैप्टिव पावर प्लांट-1 (सीपीपी-1) विभाग में 25 जून 2025 को पूर्व शिक्षण मान्यता प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य महाप्रबंधक (पावर), दीपक रॉय और मुख्य महाप्रबंधक (एचआर-एलएंडडी),  पी के साहू ने समारोह की अध्यक्षता की और 20 ठेका श्रमिकों को प्रमाण पत्र सौंपे, जिसमें अनुभव और पूर्व शिक्षण प्रशिक्षण की मान्यता के सफल समापन के माध्यम से प्राप्त कौशल और ज्ञान को मान्यता दी गई। इस अवसर पर सीपीपी-1 के महाप्रबंधक (ओएवंएम),  एन सी परीडा, उप महाप्रबंधक (एचआर-एलएंडडी),  के के जायसवाल और सीपीपी-1 तथा एलएंडडी विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। `ठेका श्रमिकों को विशेषज्ञता के विभिन्न क्षेत्रों में प्रमाणपत्र प्राप्त हुए। समारोह का समन्वयन सीपीपी-1 के वरिष्ठ प्रबंधक एवं प्रशिक्षण इंजीनियर,  एस एस एस महंती द्वारा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *