राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के अग्निशमन विभाग ने एक नए फोम फायर टेंडर और दो फायर मास्टर जीपों को शामिल करके अपने आपातकालीन प्रतिक्रिया बेड़े को सशक्त किया है। वाहनों को 21 जून, 2025 को केंद्रीय अग्निशमन केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (मैकेनिकल एवं शॉप्स), आर एन राजेंद्रन, मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएँ), श्रीमती आशा एस करथा, मुख्य महाप्रबंधक (प्लेट मिल), एतवा उराँव, मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल), डी पालो और महाप्रबंधक (अग्निशमन सेवाएँ), जे बी पटनायक की उपस्थिति में चालू किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, आपूर्तिकर्ताओं में मेसर्स रोहित एंटरप्राइजेज, नई दिल्ली और मेसर्स इंटीग्रेटेड फायर प्रोटेक्शन प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता के प्रतिनिधियों के साथ-साथ आरएसपी के बड़ी संख्या में अग्निशमन सेवा कर्मियों ने भाग लिया। नवीनतम तकनीकों से युक्त ये नए वाहन अत्याधुनिक अग्निशमन प्रणाली और उन्नत रेस्क्यू उपकरणों, जैसे कि प्रॉक्सिमिटी सूट से लैस हैं। उच्च दक्षता और त्वरित प्रतिक्रिया के लिए डिज़ाइन किए गए ये वाहन संयंत्र और टाउनशिप में सकरे और भीड़भाड़ वाले इलाके में आसानी से पहुँच सकें और आपातकालीन परिस्थितियों में तुरंत कार्रवाई कर सकें। । उनकी उन्नत सुविधाएँ प्रतिक्रिया समय को कम करने और समग्र अग्नि सुरक्षा बुनियादी ढाँचे में सुधार करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। कार्यक्रम का समन्वयन उप प्रबंधक (अग्निशमन सेवाएँ), श्री सुभब्रत साहू द्वारा किया गया।
सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र के अग्निशमन विभाग में नए वाहनों के साथ बेड़े का विस्तार
