30
Apr
लखनऊ, / राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO), राज्य राजधानी क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ द्वारा राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण (NSS) की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 18 अप्रैल से 24 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। Google Form के माध्यम से आयोजित प्रतियोगिता में कुल 124 स्लोगन प्राप्त हुए। प्रतियोगिता में चयनित सर्वश्रेष्ठ स्लोगन "गणना ही गहना है, आओ इससे राष्ट्र सजायें, बेहतर कल के खातिर, आओ हम भी आंकड़े जुटायें" को प्रथम पुरस्कार के लिए चुना गया, जिसे सत्येन्द्र कुमार, एम.एस.सी., लखनऊ…
