अलीगढ़ में धार्मिक स्थलों के विकास हेतु 5399.58 लाख रूपये की 06 परियोजनायें स्वीकृत

Spread the love

लखनऊ: पर्यटन विभाग उ0प्र0 द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जनपद अलीगढ़ के पर्यटन विकास हेतु 5399.58 लाख रूपये की 06 परियोजनायें स्वीकृत की गयी हैं। इन परियोजनाओं से संबंधित निर्माण कार्य करने की जिम्मेदारी उ0प्र0 प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लि0 को दी गयी है। इन परियोजनाओं के संबंध में आवश्यक शासनादेश भी जारी करा दिये गये हैं। इन परियोजनाओं के पूरा हो जाने से जनपद में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होगे।

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि विकासखंड चण्डौस में भोजताल के पर्यटन विकास हेतु 122.39 लाख रूपये तथा दभौरा हंसगढ़ी के मध्य स्थित प्राचीन शिवमंदिर (वनखंडी मंदिर) के विकास के लिए 51.92 लाख रूपये तथा अतरौली विकासखंड स्थित महादेव मंदिर परिसर के पर्यटन विकास के लिए 95.96 लाख रूपये की परियोजनायें स्वीकृत की गयी हैं।

श्री जयवीर सिंह ने बताया कि विधानसभा कोल में जीटी रोड पर स्थित नवदेवी दुर्गा मंदिर के विकास के लिए 73.94 लाख रूपये व अलीगढ़ के प्राचीन अचलेश्वर महादेव मंदिर में पर्यटक सुविधाओं के विकास के लिए 98.57 लाख रूपये तथा फूडक्राफ्ट इन्स्टीट्यूट अलीगढ़ को उच्चीकृत कर स्टेट इंस्टीटयूट आफ होटल मैनेजमेंट की स्थापना के लिए 4946.80 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *