बुलंदशहर के पर्यटन विकास हेतु 1475.29 लाख रूपये की 05 परियोजनायें स्वीकृत

Spread the love

जनपद बुलन्दशहर स्थित महाऋषि दयानंद गुरूकुल और मांडव ऋषि आश्रम तथा पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 कल्याण सिंह के स्मृति स्थल के सौन्दर्यीकरण हेतु  1475.29 लाख रूपये की पांच परियोजनायें स्वीकृत

लखनऊ: पर्यटन विभाग उ0प्र0 द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जनपद बुलंदशहर के पर्यटन विकास हेतु 1475.29 लाख रूपये की 05 परियोजनायें स्वीकृत की गयी हैं। इन परियोजनाओं से संबंधित निर्माण की जिम्मेदारी उ0प्र0 प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लि0 को दी गयी है। इन परियोजनाओं के संबंध में आवश्यक शासनादेश भी जारी करा दिये गये हैं। इन परियोजनाओं के पूरा हो जाने से जनपद में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होगे।

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि डिवाई में करणवास महाऋषि दयानंद गुरूकुल आश्रम के पर्यटन विकास के लिए 96.30 लाख रूपये तथा ग्राम गजरौला के पास मांडव ऋषि आश्रम के पर्यटन विकास के लिए 78.50 लाख रूपये की परियोजना स्वीकृत की गयी है।  श्री सिंह ने बताया कि इसी प्रकार शिकारपुर के ब्लाक पहासु में ग्राम चौडे़रा में मां विचित्रा देवी के पर्यटन का विकास हेतु 104.60 लाख रूपये व नरौरा स्थित श्रद्धेय बाबू जी स्व0 कल्याण सिंह जी की स्मृति स्थल के सौन्दर्यीकरण हेतु   59.18 लाख रूपये तथा अवंतिकादेवी मंदिर के पर्यटन विकास हेतु 1136.71 लाख रूपये की धनराशि मंजूर की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *