25
Jun
लखनऊ । किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 (खरीफ फसल) में पहली बार मक्का की सरकारी खरीद शुरू की है। इस योजना के तहत प्रदेश के 23 जिलों में किसानों से मक्का की खरीद की जाएगी। इनमें फिरोजाबाद, मैनपुरी, आगरा, अलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस, बुलंदशहर, रामपुर, सम्भल, बदायूं, कानपुर नगर, औरैया, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, हरदोई, उन्नाव, अयोध्या, बहराइच, गोंडा, बस्ती और मिर्जापुर शामिल हैं। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए आयुक्त, खाद्य एवं रसद भूपेन्द्र एस0 चैधरी ने बताया कि शासन द्वारा किसानों से मक्का का समर्थन मूल्य…
