अपनी दिनचर्या में शामिल करें योग – आयुष मंत्री

Spread the love

*आयुष मंत्री के कैम्प कार्यालय पर भी लगा योग शिविर, हुआ योगाभ्यास* 

वाराणसी । अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालू राजभवन, लखनऊ में महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित योग शिविर में शामिल हुए। इस वजह से वे अपने शहर के योग शिविरों में शामिल नहीं हो सके थे परन्तु यहां के शिविरों को सफलतापूर्वक संचालन की जिम्मेदारी उन्होंने जनसम्पर्क अधिकारी गौरव राठी और अपनी टीम को दे रखी थी।

बताया कि मंत्री के निर्देशानुसार राजकीय आयुर्वेदिक कालेज समेत जिले के विभिन्न आयुर्वेदिक, होमियोपैथिक सेंटरों के अलावा आयुष विभाग के विभिन्न कार्यालयों, मंत्री ज़ी के कैम्प कार्यालय आदि स्थानों पर आयोजित होने वाले योग शिविरों को ससमय व सकुशल सम्पन्न कराने में जुटे रहे। उन्होंने वताया कि आयुष विभाग के विभिन्न सेंटरों पर 15 जून से ही योग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा था जिसका शनिवार को समापन हुआ। अपने संदेश में आयुष मंत्री डॉ दयालु ने कहा कि योग दिवस मनाने का उद्देश्य है कि हम योग के महत्व को जानें और उसे केवल योग दिवस पर ही नहीं बल्कि अपनी रोज की दिनचर्या में शामिल कर लें तो हमें बीमारियां छू नहीं पाएंगी। और स्वस्थ भारत मुहीम को बल मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *