सर्वाेदय विद्यालयों में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Spread the love

योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” थीम पर आयोजित होंगे योग कार्यक्रम

लखनऊ: समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालयों में कल 21 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष की थीम “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” है, जो खुद के साथ पूरे समाज को स्वस्थ रखने की वैश्विक भावना को दर्शाती है।

इस अवसर पर सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सहभागिता से सामूहिक योगाभ्यास सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिसमें योग शिक्षकों के मार्गदर्शन में प्राणायाम एवं विभिन्न योगासन करवाए जाएंगे। इसके साथ ही योग के लाभ और जीवन में इसकी महत्ता पर भी जागरूक किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को तनाव कम करने और एकाग्रता बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी। समाज कल्याण विभाग का यह प्रयास है कि समाज के वंचित वर्गों के बच्चों को न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, बल्कि वे स्वस्थ और अनुशासित भी बनें। योग दिवस इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। 

गौरतलब है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश भर में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र-छात्राओं के लिए कक्षा 6 से 12 तक आवासीय सुविधा से युक्त 100 सर्वाेदय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। इन विद्यालयों में गुणवत्तापरक शिक्षा के साथ-साथ जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *