Latest News

Latest News – Varanasi, Chandauli, Sonbhadra, Mirzapur

एनसीएल में मनाया गया राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस

एनसीएल में मनाया गया राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस

सोनभद्र, सिंगरौली। एनसीएल मुख्यालय में राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस 2026 मनाया गया। इस अवसर पर कंपनी के निदेशक (मानव संसाधन), मनीष कुमार ने झंडा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान निदेशक (वित्त) रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी/संचालन), आशुतोष द्विवेदी, मुख्यालय के विभागाध्यक्ष तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे | कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक (आईईडी), एनसीएल मनोज कुमार सिंह ने सभी को कार्यस्थल पर सुरक्षा के साथ उत्पादन और उत्पादकता में अभिवृद्धि, संसाधनों का संतुलित तथा समुचित उपयोग करते हुए सुदृढ़ कार्य संस्कृति की स्थापना, समाज के जीवन स्तर एवं राष्ट्र की समृद्धि के लिए अपना योगदान देने तथा…
Read More
नशे की बड़ी खेप पकड़ी गई, एक करोड़ से अधिक का गांजा बरामद

नशे की बड़ी खेप पकड़ी गई, एक करोड़ से अधिक का गांजा बरामद

डाला/सोनभद्र (राकेश जायसवाल)। पुलिस को मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसओजी और हाथीनाला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए 442.5 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ दस लाख रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के मार्गदर्शन में आगामी त्योहारों और गणतंत्र दिवस को देखते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा…
Read More
सेल,राउरकेला इस्पात सयंत्र की क्वालिटी सर्कल टीमें प्रतिष्ठित सम्मेलनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित

सेल,राउरकेला इस्पात सयंत्र की क्वालिटी सर्कल टीमें प्रतिष्ठित सम्मेलनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित

राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) की सेफ्टी सर्कल टीमों को अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय सम्मेलनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आरएसपी के निदेशक प्रभारी, श्री आलोक वर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम 2 जनवरी, 2026 को मंथन सम्मलेन कक्ष में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (खान विकास एवं सीएमएलओ),  बी के गिरि, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स), विश्व रंजन पलाई, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन), अनिल कुमार, कार्यपालक निदेशक (खान, ओजीओएम, सीएमएलओ), एम. पी. सिंह, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (वित्त),  राजेश दासगुप्ता एवं कई मुख्य महाप्रबंधक और विभागाध्यक्ष उपस्थित थे। ब्लास्ट फर्नेस-5 की 'उत्कर्ष' सेफ्टी सर्कल टीम को दुबई में आयोजित गुणवत्ता…
Read More
पीवीयूएनएल में गर्ल्स एम्पावरमेंट मिशन विंटर वर्कशॉप का समापन

पीवीयूएनएल में गर्ल्स एम्पावरमेंट मिशन विंटर वर्कशॉप का समापन

बालिकाओं ने प्रस्तुत किया आत्मविश्वास और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन पतरातू। पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) के तत्वावधान में गर्ल्स एम्पावरमेंट मिशन (GEM) के अंतर्गत आयोजित एक सप्ताहीय विंटर वर्कशॉप का समापन समारोह आज  3 जनवरी को पीवीयूएनएल टाउनशिप में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बालिकाओं ने एक सप्ताह के दौरान सीखी गई विभिन्न कौशलों की जानकारी साझा की तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। समापन समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  ए. के. सहगल एवं स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्ष रेणु सहगल द्वारा…
Read More
डायमंड वार्षिक राशिफल 2026 : ज्योतिष, काल-विज्ञान और समकालीन विश्व का दर्पण

डायमंड वार्षिक राशिफल 2026 : ज्योतिष, काल-विज्ञान और समकालीन विश्व का दर्पण

पुस्तक समीक्षा : समय, समाज और संसार का ज्योतिषीय दर्पण उमेश कुमार सिंह भारतीय ज्योतिष साहित्य की समृद्ध परंपरा में “डायमंड वार्षिक राशिफल 2026” एक ऐसी कृति के रूप में सामने आती है, जो केवल भविष्यकथन तक सीमित न रहकर समय, समाज, राष्ट्र और विश्व की समग्र चेतना को स्पर्श करती है। पं. रमेश भोजराज द्विवेदी द्वारा रचित यह ग्रंथ ज्योतिष को एक जीवंत, गतिशील और कर्मप्रधान विज्ञान के रूप में प्रस्तुत करता है। यह पुस्तक उन पाठकों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जो ज्योतिष को अंधविश्वास नहीं, बल्कि काल-विज्ञान और जीवन-दर्शन के रूप में समझना चाहते हैं। डायमंड पॉकेट बुक्स द्वारा प्रकाशित डायमंड वार्षिक राशिफल 2026 जिसके लेखक पं. रमेश…
Read More
तहसील कैम्पस बना गाड़ी स्टैंड,पैदल चलना भी मुश्किल

तहसील कैम्पस बना गाड़ी स्टैंड,पैदल चलना भी मुश्किल

दुद्धी,सोनभद्र। दुद्धी तहसील परिसर इन दिनों गाड़ियों का स्टैंड बन गया हैं जिससे फरियादियों को पैदल भी तहसील में आना-जाना मुश्किल हो जा रहा हैं। सोमवार को पूरा तहसील कैम्पस गाड़ियों से खचाखच भरा हुआ नजर आया और गाड़ियां भी इस तरह तीतर -बितर ख़डी गई थी कि आम लोगों को तहसील में पैदल पहुंचना भी मुश्किल हो रहा था तो वहीं कई अधिकारियों को भी तहसील से गाड़ी निकालने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया जाता हैं कि दुकानदारों सहित बाजार आने वाले एवं अन्य बाहरी व्यक्तियों द्वारा घंटो तहसील कैम्पस में गाड़ियां ख़डी कर दी जाती हैं,…
Read More
वनवासी सामाजिक विकास समिति ने मलिन बस्तियों की बदहाली पर किया मंथन

वनवासी सामाजिक विकास समिति ने मलिन बस्तियों की बदहाली पर किया मंथन

​डाला/सोनभद्र: स्थानीय नगर पंचायत की मलिन बस्तियों में विकास की रोशनी पहुँचाने और वहां व्याप्त समस्याओं के समाधान के लिए एक बार फिर आवाज बुलंद हुई है। रविवार को वार्ड नंबर दो, हनुमान मंदिर के समीप स्थित वनवासी सामाजिक विकास समिति के कार्यालय में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। समिति के अध्यक्ष मदन प्रसाद अग्रहरि की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में नगर की बुनियादी समस्याओं पर गंभीर चर्चा की गई। ​बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित मंगला प्रसाद जयसवाल और पारस यादव का समिति पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु नगर की मलिन बस्तियां रहीं,…
Read More
काशी की धरती पर प्रधानमंत्री का हुआ भव्य स्वागत…

काशी की धरती पर प्रधानमंत्री का हुआ भव्य स्वागत…

*स्‍वागत से अभ‍ि‍भूत पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने भी वाहन से हाथ ह‍िलाकर लोगों का किया अभ‍िवादन*  *बाबतपुर से बीएलडब्ल्यू मार्ग पर कई स्थानों पर काशी की जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया* वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य तथा जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना, विधायक डॉ अवधेश सिंह, विधायक सुनील पटेल, विधायक टी राम, कमिश्नर एस. राजलिंगम, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सहित अन्य लोगों ने किया। तत्पश्चात प्रधानमंत्री सड़क मार्ग द्वारा बीएलडब्ल्यू…
Read More
ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

 न्याय पंचायत म्योरपुर प्रथम, जरहाँ द्वितीय व किरविल तृतीय स्थान पर रहा बीजपुर/सोनभद्र। ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन गुरुवार को एनटीपीसी रिहंद के सोनशक्ति स्टेडियम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जीत सिंह खरवार(दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री) उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति व जनजाति उत्तर प्रदेश सरकार और विशिष्ट मान सिंह गोंड़ ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया। तत्पश्चात अतिथियों ने मार्च पास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम का संयोजन  खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर सुनील कुमार के कुशल निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम का संचालन…
Read More