सीसीएल के धोरी क्षेत्र में शिकायत निवारण शिविर का सफल आयोजन

सीसीएल के धोरी क्षेत्र में शिकायत निवारण शिविर का सफल आयोजन
Spread the love

धोरी,।  सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के  धोरी क्षेत्र में एक शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों, उनके आश्रितों, ठेका श्रमिकों एवं अन्य हितधारकों की लंबित शिकायतों का समाधान करना था।

सीसीएल के धोरी क्षेत्र में शिकायत निवारण शिविर का सफल आयोजन

शिविर के दौरान धोरी एवं बीएंडके क्षेत्र की कुल 25 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें मुख्य रूप से सीएमपीएफ, पेंशन, सेवानिवृत्ति संबंधी बकाया भुगतान, नियोजन एवं सेवा से जुड़े मुद्दे तथा ठेका श्रमिकों की समस्याएं शामिल थीं। प्राप्त शिकायतों में से कई का स्थल पर ही समाधान किया गया, वहीं शेष शिकायतों के समयबद्ध और पारदर्शी निपटारे का आश्वासन दिया गया।

 कर्मचारियों और हितधारकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान कंपनी के सतत एवं समावेशी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी उद्देश्य से इस प्रकार के शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर सीसीएल मुख्यालय, रांची से  गौतम चौधरी (मुख्य प्रबंधक, मानव संसाधन/समाधान सेल) एवं श्री तेजविंदर सिंह (वरिष्ठ प्रबंधक, मानव संसाधन) विशेष रूप से उपस्थित रहे। धोरी क्षेत्र से महाप्रबंधक श्री रंजन कुमार सिन्हा, श्रीमती कुमारी माला (स्टाफ अधिकारी, मानव संसाधन) सहित विभिन्न मजदूर संगठनों के प्रतिनिधिगण भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *