JHARKHAND

सीएमपीडीआई परिवार के 2 सेवानिवृत्त सदस्य को सम्मानित किया गया

सीएमपीडीआई परिवार के 2 सेवानिवृत्त सदस्य को सम्मानित किया गया

रांची ।  सीएमपीडीआई परिवार के 2 सदस्यों के सेवानिवृत्ति के अवसर पर आज संस्थान के ‘‘कांफ्रेस हॉल ’’ में एक विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इनमें  एस0 कुण्डु-महाप्रबंधक (सिविल) एवं  बाबुलाल-बस खलासी शामिल हैं। इस मौके पर सीएमपीडीआई के निदेशक  अजय कुमार ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को पौधा, मान-पत्र,  प्रतीक चिह्न व शॉल देकर कम्पनी की ओर से सम्मानित किया और सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के योगदान की प्रशंसा की तथा उनके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, सुखी एवं दीघार्यु जीवन की कामना की। इस अवसर पर यूनियन के प्रतिनिधि  सतीश कुमार केशरी,  टुकलाल एवं सीएमओएआई के प्रतिनिधि  राम…
Read More
एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना ने प्रभावित सिंदवारी गाँव के विस्थापितों को वितरण किया वर्तन  

एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना ने प्रभावित सिंदवारी गाँव के विस्थापितों को वितरण किया वर्तन  

हजारीबाग। एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना ने आज परियोजना प्रभावित सिंदवारी गाँव के विस्थापित जो अब कुंडलीबागी में बस गए हैं उनके बीच एक विशेष बर्तन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के तहत सिंदवारी से विस्थापित होकर कुंडलीबागी में बसे 56 परिवारों को कुल 10 प्रकार के बर्तन प्रदान किए गए।  इस वितरण में हॉटपॉट, वाटर फिल्टर, मिक्सर, प्रेशर कुकर, चकला, बेलन, मसाला बॉक्स, स्टील ग्लास, रोटी तवा और चिमटा जैसे बर्तन शामिल थे। विस्थापित ग्रामीणों ने इन बर्तनों को पाकर खुशी जाहिर की और एनटीपीसी को धन्यवाद दिया। इससे पहले भी पकरी बरवाडीह परियोजना के द्वारा…
Read More
इफ्तार समारोह का आयोजन, सौहार्द का संदेश

इफ्तार समारोह का आयोजन, सौहार्द का संदेश

रांची, । पवित्र रमजान महीने की पूर्व संध्या पर सीसीएल मुख्यालय, विचार मंच में एक भव्य "दावत-ए-इफ्तार" का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर सीसीएल के वरिष्ठ अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया। इफ्तार के इस आयोजन ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश फैलाया, जिससे सभी उपस्थित जनों में एकता और समर्पण की भावना जाग्रत हुई। सीसीएल हमेशा से समावेशी मूल्यों को प्रोत्साहित करता रहा है और कर्मचारियों के बीच एकता, समानता और सांप्रदायिक सौहार्द की भावना को मजबूत करने का प्रयास करता है। इस आयोजन के माध्यम से विभिन्न पृष्ठभूमियों से आने वाले कर्मचारियों…
Read More
बीसीसीएल सीएसआर के तहत इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्रों को विभिन्न कंपनियों में मिला शत-प्रतिशत नियोजन

बीसीसीएल सीएसआर के तहत इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्रों को विभिन्न कंपनियों में मिला शत-प्रतिशत नियोजन

धनबाद । भारत कोकिंग कोल लिमिटेड द्वारा अपने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत संचालित इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल अभ्यथियों हेतु कोयला भवन मुख्यालय स्थित सम्मलेन कक्ष में आज एक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक  समीरन दत्ता ने सफलतापूर्वक कोर्स पूरा करने वाले छात्रों में से पांच चयनित अभ्यर्थियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। वित्तीय वर्ष 2024-25 के सीएसआर मद के अंतर्गत आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कोल ब्लाक, धनबाद तथा इसके आसपास के ग्रामीण युवाओं का चयन किया गया था। जिन्हें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय (एमएसएमई) के अधीन संचालित सीटीटीसी…
Read More
सीएमपीडीआई के पर्यावरण प्रयोगशाला को नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन द्वारा पुनर्मान्यता प्रदान की गयी

सीएमपीडीआई के पर्यावरण प्रयोगशाला को नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन द्वारा पुनर्मान्यता प्रदान की गयी

 रांची। सीएमपीडीआई (मुख्यालय) रांची स्थित पर्यावरण प्रयोगशाला को आईएसओ/आईईसी 17025:2017 के अनुसार वायु, जल, अपशिष्ट जल, ध्वनि और मिट्टी के 170 मापदंडों के लिए नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड फॉर  टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन (एनएबीएल) द्वारा पुनर्मान्यता प्रदान की गयी। 50 अतिरिक्त मापदंड जोड़े जाने के साथ प्रदान किया गया प्रमाणीकरण आगामी 24.03.2029 तक वैध/मान्य रहेगा। यह मान्यता परीक्षण के क्षेत्र में गोंदवाना प्लेस, कांके रोड, रांची स्थित प्रयोगशालाओं की क्षमता के लिए सामान्य आवश्यकताओं का अनुपालन करती है। सीएमपीडीआई के निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) शंकर नागाचारी ने इस उपलब्धि के लिए संस्थान के पर्यावरण विभाग की सराहना की। एनएबीएल मान्यता सीएमपीडीआई की पर्यावरण प्रयोगशाला…
Read More
सीसीएल के जन आरोग्य केंद्र, गांधीनगर द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

सीसीएल के जन आरोग्य केंद्र, गांधीनगर द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

 राँची । टोंटे चौक एदलहातू गाँव में सीसीएल जन आरोग्य केन्द्र, गांधीनगर द्वारा नि:शुल्क लेप्रोसी (चर्म रोग) स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन  किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 201 लोगों की नि:शुल्क जाँच की गई और डॉक्टरी सलाह दी गई। शिविर में विशेषकर चर्म रोग, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर , हाइपरटेंशन का नि:शुल्क जाँच किया गया और सभी को  नि:शुल्क दवा भी दिया गया । ज्ञात हो की सीसीएल द्वारा अपने हितधारकों तथा समाज के सभी जरूरतमंदों के बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है। बड़ी संख्या में लोग…
Read More
एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने टंडवा में जल संकट समाधान के लिए उठाया महत्वपूर्ण कदम

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने टंडवा में जल संकट समाधान के लिए उठाया महत्वपूर्ण कदम

चतरा। एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने टंडवा में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है, जिससे गर्मी के मौसम में लोगों को निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। इस योजना के तहत कर्मचारी भवन के पास स्थित 60,000 लीटर क्षमता वाले जल टैंक को गरही नदी के पास पंप हाउस से पाइपलाइन के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इस कार्य का क्रियान्वयन सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED), चतरा द्वारा किया जाएगा, जिसकी कुल लागत ₹17,98,379/- होगी। इस पूरी लागत को एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा वहन करेगा, जो इसकी सामुदायिक विकास पहलों का हिस्सा है। एनटीपीसी नॉर्थ…
Read More
राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही समीक्षा बैठक सीसीएल मुख्यालय में संपन्न

राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही समीक्षा बैठक सीसीएल मुख्यालय में संपन्न

रांची। सीसीएल मुख्यालय में आज राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही समीक्षा बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।  बैठक की अध्यक्षता सीसीएल के निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र वर्चुअल रूप से की। इस बैठक में महाप्रबंधक (ईई/राजभाषा)  संजय कुमार ठाकुर, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, महाप्रबंधक, राजभाषा नोडल अधिकारी एवं सीसीएल के क्षेत्रों से आए प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं उसके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई। निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र ने सीसीएल में राजभाषा के प्रोत्साहन हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की एवं इसके और अधिक सशक्तिकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर…
Read More
एनटीपीसी पकरी बरवाडीह ने विस्थापित परिवारों को वितरित किए किचन बर्तन

एनटीपीसी पकरी बरवाडीह ने विस्थापित परिवारों को वितरित किए किचन बर्तन

हजारीबाग । एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना ने कटकमदाग प्रखंड के परियोजना प्रभावित विस्थापित गांव सुल्ताना में एक विशेष बर्तन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के तहत नगड़ी से विस्थापित होकर सुल्ताना में बसे 78 परिवारों को कुल 10 प्रकार के किचन बर्तन प्रदान किए गए। इस वितरण में हॉटपॉट, वाटर फिल्टर, मिक्सर, प्रेशर कुकर, चकला, बेलन, मसाला बॉक्स, स्टील ग्लास, रोटी तवा और चिमटा जैसे आवश्यक बर्तन शामिल थे। बर्तन प्राप्त कर विस्थापित ग्रामीणों ने प्रसन्नता जाहिर की और एनटीपीसी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सीएसआर विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक कमला राम रजक और कार्यपालक रजनीश…
Read More
सीएमपीडीआई में विश्व यक्ष्मा दिवस मनाया गया

सीएमपीडीआई में विश्व यक्ष्मा दिवस मनाया गया

रांची । सीएमपीडीआई द्वारा रांची स्थित अपने मुख्यालय में  ‘‘हां ! हम टीबी को समाप्त कर सकते हैं: प्रतिबद्ध, निवेश, परिणाम’’ थीम के साथ विश्व यक्ष्मा दिवस 2025 मनाया गया। इस अवसर पर सीएमपीडीआई ने यक्ष्मा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया जिसमें 200 लोगों को यक्ष्मा रोग पर स्वैच्छिक काउंसेंलिंग की गयी तथा 40 संदिग्ध टीबी रोगियों की स्क्रीनिंग की गयी। सीएमपीडीआई के मुख्य चिकित्सा अधिकारी-सह-यक्ष्मा नोडल अधिकारी डाॅ0 ओम प्रकाश तथा उनकी टीम ने लोगों को टीबी, इसके प्रभावों, उपचार विधियों तथा शीघ्र निदान के महत्व आदि के बारे में जागरूक किया। जागरूकता शिविर में संविदा कर्मी, सफाई…
Read More