सीएमपीडीआई परिवार के 2 सेवानिवृत्त सदस्य को सम्मानित किया गया

Spread the love

रांची ।  सीएमपीडीआई परिवार के 2 सदस्यों के सेवानिवृत्ति के अवसर पर आज संस्थान के ‘‘कांफ्रेस हॉल ’’ में एक विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इनमें  एस0 कुण्डु-महाप्रबंधक (सिविल) एवं  बाबुलाल-बस खलासी शामिल हैं।

इस मौके पर सीएमपीडीआई के निदेशक  अजय कुमार ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को पौधा, मान-पत्र,  प्रतीक चिह्न व शॉल देकर कम्पनी की ओर से सम्मानित किया और सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के योगदान की प्रशंसा की तथा उनके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, सुखी एवं दीघार्यु जीवन की कामना की। इस अवसर पर यूनियन के प्रतिनिधि  सतीश कुमार केशरी,  टुकलाल एवं सीएमओएआई के प्रतिनिधि  राम स्वरूप खिलेरी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। स्वागत भाषण, मंच का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन उप प्रबंधक (राजभाषा)  अभय मिश्र ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *