28
Nov
कब्जा करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा,जंगल किसी की निजी संपत्ति नहीं -रेंजर अमित श्रीवास्तव नौगढ़। क्षेत्रीय वन अधिकारी अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में शनिवार को जयमोहनी रेंज के चोरमरवा बीट में वन विभाग ने अवैध कब्जों को हटाने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चला कर के जंगल के बीच बनाई गई झोपड़ियों, कच्चे निर्माण और अवैध रूप से की जा रही खेती को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कराया है। अतिक्रमणकारियों को चिन्हित कर वन विभाग की ओर से पूर्व में चेतावनी एवं मुकदमा दर्ज किए जाने के बावजूद कब्जा न हटाने पर कार्रवाई की गई…
