घायल अवस्था में मिला दुर्लभ शाही….

Spread the love

नौगढ़। नौगढ़ मद्धुपुर मार्ग पर पशुधन प्रसार अधिकारी प्रशिक्षण केंद्र के समीप घायल अवस्था में दुर्लभ शाही पक्षी मिलने से क्षेत्र में वन्य जीव-जंतुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।  स्थानीय लोगों ने घायल पक्षी को सड़क किनारे तड़पता हुआ देखकर के वन विभाग को सूचना दिया। वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर शाही पक्षी को अपने संरक्षण में ले लिया।

क्षेत्रीय वन अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पक्षी को प्राथमिक उपचार के बाद वन रेंज परिसर में सुरक्षित रखा गया है। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद शाही पक्षी को जंगल में स्वतंत्र विचरण के लिए छोड़ा जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार दुर्लभ वन्य जीव और पक्षियों का घायल अवस्था में मिलना चिंताजनक है। उनका मानना है कि सड़क हादसों और मानव गतिविधियों में बढ़ोतरी के कारण वन्य जीवों पर खतरा बढ़ता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *