डीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर सरने गांव निवासी दलसिंगार बिंद पुत्र रामकिसुन के खपरैल मकान में सोमवार की सायं 6ःः30 बजे के करीब अज्ञात कर्म से लगी आग से बाइक,पम्पिंग सेट, प्लास्टिक पाइप, धान चावल, गेहूं सहित गृहस्थी के समान व मकान जलकर राख में तब्दील हो गया। पीड़ित के मुताबिक इस आगलगी में लगभग 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक रामपुर सरने गांव निवासी दलसिंगार बिंद खपरैल मकान बनाकर अपने परिवार सहित निवास करते हैं। बीती सायं वह कहीं गये हुए थे। इसी बीच सायं करीब 6:30 बजे अज्ञात कारणों से उनके मकान में आग लग गई। उनके बच्चों ने पानी डालकर आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक घर मे रखी बाइक,पम्पिंग सेट, प्लास्टिक पाइप, धान, चावल, गेंहू सहित गृहस्थी के समूचे सामान व मकान जलकर राख हो गए। यजी बुझाने के दौरान दलसिंगार की एक लड़की गिर गई जिससे उसकी कमर में काफी चोटें आई हैं। इस बाबत पीड़ित ने बताया कि वह इस आगलगी में पूरी तरह बर्बाद हो गया है। उसके जीवन भर की कमाई के लगभग 5 लाख के नुकसान हुये हैं और वह बेघर हो गया हैं। उन्होंने शासन प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
अज्ञात कारणों से लगी आग से बाइक व खाद्यान्न समेत गृहस्थी का पूरा समान जलकर राख
