चोरमरवा बीट में अवैध कब्जे पर वन विभाग की कार्रवाई

Spread the love

कब्जा करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा,जंगल किसी की निजी संपत्ति नहीं -रेंजर अमित श्रीवास्तव

नौगढ़। क्षेत्रीय वन अधिकारी अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में शनिवार को जयमोहनी रेंज के चोरमरवा बीट में वन विभाग ने अवैध कब्जों को हटाने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चला कर के जंगल के बीच बनाई गई झोपड़ियों, कच्चे निर्माण और अवैध रूप से की जा रही खेती को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कराया है। अतिक्रमणकारियों को चिन्हित कर वन विभाग की ओर से पूर्व में चेतावनी एवं मुकदमा दर्ज किए जाने के बावजूद कब्जा न हटाने पर कार्रवाई की गई है। रेंजर अमित श्रीवास्तव ने चेतावनी देते हुए कहा कि जंगल किसी की निजी संपत्ति नहीं है।  जिसपर अवैध रूप से कब्जा करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।  कहा कि वन विभाग के आदेशों को नहीं मानने वालों पर अब सीधी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 वन और वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाना अपराध है। जिसमें संलिप्तता बरतने वालों को सख्त सजा मिलेगी। बताया कि विभाग वास्तविक वनवासियों के अधिकारों की रक्षा करेगा।  लेकिन बाहरी लोगों का जंगल की जमीन हड़पने की कोशिश को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान में नौगढ़ मझगाईं व जयमोहनी रेंज के वनकर्मी शामिल रहे।

 वनकर्मियों ने खेतों में उगे फसलों को रौंदवा कर के व कच्चे मकान को जे सी बी मशीन से ध्वस्त कराकर 06 हेक्टेयर वन भूमि को अवमुक्त कराया है।अतिक्रमण मुक्त कराया है। इस दौरान वन दरोगा सोमेश प्रथम, सोमेश द्वितीय, महेंद्र प्रताप, शोभित श्रीवास्तव, प्रशांत कुमार, गुरुदेव, जागृति यादव, सावित्री, वन रक्षक प्रेम सिंह, मुलायम सिंह, चंद्रशेखर यादव, भोला नाथ यादव, प्रमोद यादव, निर्भय सिंह, धर्मवीर, अभिषेक, बीरबल, राजेंद्र  शिवपाल ईत्यादि मौजूद रहे। सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष सुरक्षा श्रमिक शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *