BHADOHI

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य समिति एवं शासी निकाय की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न 

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य समिति एवं शासी निकाय की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न 

संस्थागत प्रसव को सभी एमओआईसी, आशा व एएनएम को प्रेरित कर बढ़ायें-जिलाधिकारी महराजा चेतसिंह अधीक्षक, डॉ0 अंजु मिश्रा एमओआईसी नई बाजार को कारण बताओं नोटिस भदोही । जिला स्वास्थ्य समिति एवं शासी निकाय की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। जिला स्वास्थ समिति की बैठक में डॉ अंजू मिश्रा अनुपस्थित होने एवं चिकित्सालय में डिलेवरी कम होने पर कारण बताओ नोटिस जारी, अधीक्षक महराजा चेतसिंह डिलेवरी व सही जवाब न देने पर नाराजगी जताते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने स्वास्थ विभाग की…
Read More
50 बेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

50 बेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

कार्य में तेजी लाते हुए,समय सीमा में कार्य पूर्ण करने का डीएम ने दिया निर्देश भदोही । जिलाधिकारी शैलेष कुमार द्वारा 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय परिसर स्थित निर्माणाधीन 50 बेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय सीमा दिसंबर 2025 तक कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।  कार्यदायी संस्था उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड भदोही इकाई द्वारा कार्य का पर्यवेक्षण किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने मैनपावर बढ़ाते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा इस परियोजना के सत्यापन हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 संतोष कुमार चक, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण…
Read More
योग के प्रतिदिन अभ्यास से अनेक रोगों का निदान संभव – डॉक्टर संतोष कुमार चक

योग के प्रतिदिन अभ्यास से अनेक रोगों का निदान संभव – डॉक्टर संतोष कुमार चक

भदोही ।  इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी भदोही शाखा द्वारा 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत योगोत्सव का कार्यक्रम शाखा कार्यालय ज्ञानपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतोष कुमार चक, डॉक्टर घनश्याम दास गुप्ता नगर पंचायत अध्यक्ष , जिला सूचना अधिकारी डॉक्टर पंकज कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। योग शिक्षक अमित प्रकाश ने प्राणायाम से योगाभ्यास का आरंभ किया । प्राणायाम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भस्त्रिका , कपालभाति , बाह्य, अनुलोम विलोम, भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया। योगासन के अंतर्गत ताड़ासन, वृक्षासन ,पादहस्तासान त्रिकोणासन, वीरभद्रासन ,अर्ध चक्रासन , भद्रासन ,मकरासन ,…
Read More
कर-करेत्तर, लम्बित रिट याचिकाओं, राजस्व कार्यो एवं राजस्व न्यायालयों से सम्बन्धित समीक्षा बैठक संपन्न 

कर-करेत्तर, लम्बित रिट याचिकाओं, राजस्व कार्यो एवं राजस्व न्यायालयों से सम्बन्धित समीक्षा बैठक संपन्न 

सभी प्रशासनिक मजिस्ट्रेट वादों को मेरिट पर डिस्पोजल करें, 05 साल से ज्यादा लम्बित वादों का निस्तारण प्राथमिकता पर करना सुनिश्चित करें-जिलाधिकारी भदोही । मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर कर-करेत्तर, लम्बित रिट याचिकाओं, राजस्व कार्यो एवं राजस्व न्यायालयों से सम्बन्धित समीक्षा बैठक जिलाधिकारी शैलेष कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ किया गया।  जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि सीईपीसी के कुशल संचालन विषयक बैठक एकमा, यू0पी0सीडा व अन्य हितधारकों के साथ बैठक सुनिश्चित कराये। मिशन कौशल केन्द्र प्रभारी को शेष टैबलेट वितरण को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पेट्रोल पम्पों के संचालन, आधार सिडिंग…
Read More
नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान का कड़ाई से सभी पेट्रोल पंप संचालक करें पालन – जिलाधिकारी 

नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान का कड़ाई से सभी पेट्रोल पंप संचालक करें पालन – जिलाधिकारी 

भदोही । जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।     बैठक में जिलाधिकारी ने जिलें में यातायात नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। डीएम ने जनपद में संचालित सभी पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त निर्देशित किया की ‘‘नो हेलमेट नो फ्यूल’’ अभियान का कड़ाई से पालन करें, बिना हेलमेट के व टैफिक नियमों का अनुपालन न करने वालों को पेट्रोल व डीजल ना दें। सभी पेट्रोल पम्पों पर पब्लिक शौचालय साफ-सुथरा रखने का निर्देश डीएम ने…
Read More
एसिटिक एसिड व कलर विक्रय प्रतिष्ठान पर जांच टीम ने 78 लीटर एसिटिक एसिड को किया सीज,नमूना संग्रहित कर जाँच हेतु भेजा गया प्रयोगशाला

एसिटिक एसिड व कलर विक्रय प्रतिष्ठान पर जांच टीम ने 78 लीटर एसिटिक एसिड को किया सीज,नमूना संग्रहित कर जाँच हेतु भेजा गया प्रयोगशाला

भदोही / प्राप्त शिकायत एवं जिलाधिकारी शैलेष कुमार के निर्देश के क्रम में शिकायत के निस्तारण हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवराज सिंह,मानवेन्द्र कुमार सिंह, ओम प्रकाश के दल का गठन किया गया। उक्त टीम ने आज कार्यवाही करते हुए मोटर साइकिल पर प्लास्टिक के ड्रम में सिरका बेचते हुए / बेचने के लिए ले जाते हुए खाद्य कारोबार कर्तार्ओं का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा विक्रयार्थ ले जाए जा रहे सिरके को विश्लेषण हेतु 02 नमूना लेकर प्रयोगशाला को भेज दिया गया है। विक्रयार्थ ले जा रहे लगभग 60 लीटर सिरके को सीज कर दिया गया है। उपरोक्त खाद्य कारोबारकर्ताओं…
Read More
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कमी पाये जाने पर कॉन्टेक्टर व कार्यदायी संस्था को सुधार करने का दिया सख्त निर्देश

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कमी पाये जाने पर कॉन्टेक्टर व कार्यदायी संस्था को सुधार करने का दिया सख्त निर्देश

भदोही । जिलाधिकारी शैलेष कुमार द्वारा 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में निर्माणाधीन ब्लाकों/वार्डो का टीम के साथ निरीक्षण किया गया।निरीक्षण में ब्लाको की भौतिक प्रगति 65 प्रतिशत पायी गई, भूतल पर पूर्व में लगे वार्ड टाईल्स क्षतिग्रस्त है। प्रथम तल पर कोटा स्टोन का कार्य बन्द है। प्रथम तल पर 02 ब्लाकों के बीच के जोन में 2.5 सेन्टी मीटर का गैप होना चाहिए परन्तु मौके पर अधिक पाया गया। जिलाधिकारी के निरीक्षण में कॉन्टेक्टर का कार्य खराब होना पाया गया तथा कार्यदायी संस्था उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड सोनभद्र इकाई द्वारा परवीक्षण कार्य ठीक से नही किया जा रहा…
Read More
त्वरित व शुचिता पूर्ण न्याय हेतु जिलाधिकारी ने चार मुकदमों का किया स्थलीय निरीक्षण

त्वरित व शुचिता पूर्ण न्याय हेतु जिलाधिकारी ने चार मुकदमों का किया स्थलीय निरीक्षण

भदोही । "न्यायालय आपके द्वार" अभियान के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट शैलेष कुमार ने शुचिता पूर्ण निस्तारण हेतु  स्थलीय निरीक्षण किया, जिससे विवादित प्रकरण के संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त कर त्वरित निस्तारण किया जा सके।इसी क्रम में जिला मजिस्ट्रेट द्वारा तहसील ज्ञानपुर के जोरई, बनकट छनौरा,कंसापुर में कृषि आवंटन,कृषि पट्टा मंसूखी, वृक्षारोपण पट्टा, नक्शा दुरुस्ती भूमि पर अतिक्रमण से संबंधित कुल 04 मुकदमों का, तहसीलदार संजय कुमार,राजस्व टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा अपने न्यायालय डायस पर सुनवाई के दौरान विद्वान अधिवक्ताओं एवं प्रभावित पक्षकारों के सुनवाई पश्चात शुचिता पूर्ण निस्तारण हेतु स्थलीय निरीक्षण किया…
Read More
सीएम डैशबोर्ड के सम्बन्ध में  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक

सीएम डैशबोर्ड के सम्बन्ध में  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक

सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं में क्लास वन ब्रिक का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने का सभी कार्यदायी संस्थाओं को डीएम ने दिया निर्देश भदोही । सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास कार्यों की मासिक समीक्षा सहित निर्माणाधीन /निर्मित 49 परियोजनाओं के सत्यापन समीक्षा जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान प्रदेश में गत माह जनपद 33वे रैंक पर था, अधिकारियों के अच्छे बेहतर प्रयास से जनपद 22 वे रैंक पर हो गया। नेडा विभाग पीएम सूर्य घर समीक्षा के…
Read More
स्वयं सहायता समूह के उत्पाद की पहचान के लिए “श्री वैदेही” ब्रांड का सीडीओ ने किया नामकरण

स्वयं सहायता समूह के उत्पाद की पहचान के लिए “श्री वैदेही” ब्रांड का सीडीओ ने किया नामकरण

ज्योति प्रेरणा संकुल समिति स्तरीय संघ की वार्षिक आमसभा का आयोजन* भदोही / विकास खण्ड डीघ अंतर्गत ज्योति प्रेरणा संकुल समिति स्तरीय संघ की वार्षिक आमसभा का आयोजन सीतामढ़ी में किया गया। कार्यक्रम का शुभारभ मुख्य विकास अधिकारी डॉ शिवाकांत द्विवेदी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ शिवाकांत द्विवेदी द्वारा जनपद में स्वयं सहायता समूह के उत्पाद की पहचान के लिए "श्री वैदेही" ब्रांड का नामकरण किया गया।कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा।आमसभा में बजट और लेखा परीक्षा रिपोर्ट सहित अन्य एजेण्डा बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की…
Read More