कर-करेत्तर, लम्बित रिट याचिकाओं, राजस्व कार्यो एवं राजस्व न्यायालयों से सम्बन्धित समीक्षा बैठक संपन्न 

Spread the love

सभी प्रशासनिक मजिस्ट्रेट वादों को मेरिट पर डिस्पोजल करें, 05 साल से ज्यादा लम्बित वादों का निस्तारण प्राथमिकता पर करना सुनिश्चित करें-जिलाधिकारी

भदोही । मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर कर-करेत्तर, लम्बित रिट याचिकाओं, राजस्व कार्यो एवं राजस्व न्यायालयों से सम्बन्धित समीक्षा बैठक जिलाधिकारी शैलेष कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ किया गया।  
जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि सीईपीसी के कुशल संचालन विषयक बैठक एकमा, यू0पी0सीडा व अन्य हितधारकों के साथ बैठक सुनिश्चित कराये। मिशन कौशल केन्द्र प्रभारी को शेष टैबलेट वितरण को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पेट्रोल पम्पों के संचालन, आधार सिडिंग एवं सरकारी राशन की रिक्त 07 दुकानों की आवंटन हेतु डीएसओ को आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। मण्डी सचिव को मण्डी राजस्व बढ़ाने का निर्देश दिया। ड्रग इन्स्पेक्टर के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया। बैठक में सरकारी राशन कोटे की दुकान तक पहुॅचने वाले राशन क्वालिटी वितरण को मार्केटिंग इन्स्पेक्टर से जॉच कराने का निर्देश दिया। कछुआ सेंचुरी में अवैध बालू खनन की प्राप्त हो रही शिकायतों को जिलाधिकारी ने गम्भीरता से लेते हुए खनन अधिकारी व प्रभागीय वनाधिकारी को ज्वाईट टीम बनाकर सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने आईजीआरएस की समीक्षा में असंतुष्ट फीडबैक शिकायतकर्ता से सम्बन्धित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए लग कर निस्तारित कराते हुऐ रैंक सुधार पर जोर दिया। हैसियत नामा में लम्बित आवेदनों को प्रतिदिन अनुश्रवण करते हुए निस्तारण का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि आईजीआरएस पोर्टल पर लम्बित मामलों को निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने पेट्रोल पंप, राइस मिल, शराब की दुकानों, गैस एजेंसियों पर औचक निरीक्षण करते हुए कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली पूरी करें, इसमें किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, अधिकारी राजस्व वसूली में हिला-हवाली करेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने परिवहन, आबकारी, राजस्व, अधिशासी अधिकारी, खनन आदि विभागों को अभियान चलाकर लक्षित राजस्व वसूली किये जाने पर बल दिया। जिलाधिकारी ने कर करेत्तर एवं लक्ष्य वसूली के सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि लम्बित राजस्व वादों का निस्तारण शीघ्र सुनवाई करके उनका निस्तारण किया जाये। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 कुंवर वीरेन्द्र मौर्य, न्यायिक विजय नारायण सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी प्रशासन/न्यायिक, समस्त तहसीलदार, आदि सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *