त्वरित व शुचिता पूर्ण न्याय हेतु जिलाधिकारी ने चार मुकदमों का किया स्थलीय निरीक्षण

Spread the love

भदोही । “न्यायालय आपके द्वार” अभियान के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट शैलेष कुमार ने शुचिता पूर्ण निस्तारण हेतु  स्थलीय निरीक्षण किया, जिससे विवादित प्रकरण के संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त कर त्वरित निस्तारण किया जा सके।इसी क्रम में जिला मजिस्ट्रेट द्वारा तहसील ज्ञानपुर के जोरई, बनकट छनौरा,कंसापुर में कृषि आवंटन,कृषि पट्टा मंसूखी, वृक्षारोपण पट्टा, नक्शा दुरुस्ती भूमि पर अतिक्रमण से संबंधित कुल 04 मुकदमों का, तहसीलदार संजय कुमार,राजस्व टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया।

जिला मजिस्ट्रेट द्वारा अपने न्यायालय डायस पर सुनवाई के दौरान विद्वान अधिवक्ताओं एवं प्रभावित पक्षकारों के सुनवाई पश्चात शुचिता पूर्ण निस्तारण हेतु स्थलीय निरीक्षण किया गया।जिससे कि विवादित प्रकरण के संबंध में राजस्व टीम व दोनों पक्षकार व अन्य की मौजूदगी में सभी बिंदुओं पर सम्यक सुनवाई व विचारोंपरांत त्वरित निस्तारण किया जा सके।
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी ,तहसीलदार, नायब तहसीलदार को निर्देशित किया कि संबंधित न्यायालय में लंबित व विवादित प्रकरणों के संबंध में न्यायालय आपके द्वार के क्रम में स्थलीय निरीक्षण व सुनवाई करते हुए त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। स्थलीय निरीक्षण में चीफ रीडर बृजनाथ सहित संबंधित कानूनगो, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *